राष्ट्रवाणी: खचाखच भरे कॉन्सर्ट में किसने छोड़ी गैस? 12 हजार लोगों की अचानक बिगड़ी तबीयतखचाखच भरे कॉन्सर्ट में किसने छोड़ी गैस? 12 हजार लोगों की अचानक बिगड़ी तबीयत, मची अफरा-तफरीWritten by:Agency:Last Updated:November 24, 2026, 22:58 ISTब्रिटेन के मैनचेस्टर में को-ऑप लाइव एरिना के अंदर रैपर डॉन टोलिवर का कॉन्सर्ट चल रहा था. वहां किसी संदिग्ध चीज के असर से लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद 12 हजार से ज्यादा लोगों को बाहर निकाला गया. कई लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हुई. मेडिकल टीम ने 50 से ज्यादा लोगों की जांच की. एक शख्स को अस्पताल ले जाना पड़ा. पुलिस ने इसे बड़ा संकट मानकर जांच शुरू कर दी है.डॉन टोलिवर कॉन्सर्ट हड़कंपमशहूर सिंगर और रैपर डॉन टोलिवर के कॉन्सर्ट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भीड़ के बीच कुछ अजीब होने लगा. अचानक एक चीज के असर से लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी. चारों तरफ खांसने और चिल्लाने की आवाजें आने लगीं. कॉन्सर्ट देखने आए 12 हजार से ज्यादा लोगों की सिक्योरिटी तक बात पहुंच गई. शुरुआती खबरों में इसे आंसू गैस से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ये गैस या चीज किसने और कैसे छोड़ी?
अचानक हुए इस वाकये से कॉन्सर्ट का माहौल पलभर में बदल गया और वहां मौजूद हजारों लोगों बीच अफरा-तफरी मच गई. कॉन्सर्ट में हुआ क्या था? ये घटना ब्रिटेन के मैनचेस्टर शहर के को-ऑप लाइव एरिना की है. रिपोर्टों के मुताबिक, रविवार रात करीब 10 बजे ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस को सूचना मिली कि कॉन्सर्ट में आए कई लोगों को किसी चीज के असर के बाद परेशानी महसूस हो रही है. शुरुआत में आशंका जताई गई कि वहां आंसू गैस जैसा कोई पदार्थ छोड़ा गया है. खचाखच भरे हॉल में अचानक इस तरह की दिक्कत शुरू होने से लोगों के बीच घबराहट फैल गई. लोग अपनी सीट और जगह छोड़कर बाहर की तरफ निकलने लगे. हजारों लोगों की भीड़ के बीच एक साथ बाहर निकलने की स्थिति पैदा होने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा व्यवस्था के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई. अचानक बिगड़ने लगी लोगों की तबीयत इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए, जिनमें कॉन्सर्ट से बाहर निकलते लोग खांसते हुए और अपना मुंह ढके हुए नजर आए. कई लोगों ने बताया कि उन्हें आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई. Advertisementमौके पर पहुंची इमरजेंसी सेवाओं और मेडिकल टीमों ने 50 से ज्यादा लोगों की जांच की. नॉर्थ वेस्ट एंबुलेंस सर्विस के मुताबिक, एक शख्स को अस्पताल भी ले जाना पड़ा. एहतियात के तौर पर एरिना के अंदर डीकंटैमिनेशन यानी असर खत्म करने और सफाई की प्रक्रिया भी चलाई गई, ताकि किसी और को कोई खतरा न रहे. पुलिस ने घोषित किया बड़ा संकट हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इसे मेजर इंसिडेंट यानी बड़ा संकट घोषित कर दिया. ऐसा इसलिए किया गया ताकि सभी इमरजेंसी और बचाव सेवाएं मिलकर तेजी से और सही तरीके से काम कर सकें. असिस्टेंट चीफ कॉन्स्टेबल स्टेफ पार्कर ने अपील की कि जो भी लोग इस कॉन्सर्ट में शामिल हुए थे और बाद में उन्हें तबीयत खराब या किसी तरह की परेशानी महसूस हुई, वे तुरंत नजदीकी अस्पताल जाकर डॉक्टर को दिखाएं. पुलिस ने ये भी कहा कि वो ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह चीज क्या थी और एरिना के अंदर कैसे पहुंची. 12 हजार से ज्यादा लोग के बीच मच सकती थी भगदड़ स्टेफ पार्कर के मुताबिक, जांच एजेंसियां ये समझने में जुटी हैं कि ये पूरी घटना कैसे हुई और इसके पीछे कौन या क्या वजह थी?
को-ऑप लाइव एरिना के प्रबंधन ने भी कहा है कि वो पुलिस के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके. बड़े कॉन्सर्ट और भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों में सुरक्षा हमेशा सबसे बड़ा मुद्दा होती है. जब 12 हजार से ज्यादा लोग एक जगह जमा हों, तो किसी भी तरह की संदिग्ध चीज या गैस फैलने से भगदड़ का डर बना रहता है. इसी वजह से प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कदम उठाते हुए लोगों को बाहर निकालने और हालात संभालने पर जोर दिया. आगे के शो और डॉन टोलिवर का सफर ये घटना ऐसे समय में हुई है, जब डॉन टोलिवर को ब्रिटेन की राजधानी लंदन में अपने अगले कार्यक्रम करने थे. अमेरिकी रैपर और सिंगर का अपने नाइट्रस टूर के तहत सोमवार को लंदन के ओ2 एरिना और मंगलवार को ओवीओ एरिना वेम्बली में शो होना तय था. डॉन टोलिवर ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं और अपने ट्रैप व आर एंड बी म्यूजिक के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा, उनका नाम आने वाले ग्रैंड थेफ्ट ऑटो गेम के साउंडट्रैक से भी जुड़ा हुआ है. उनके कॉन्सर्ट में बड़ी संख्या में युवा और म्यूजिक प्रेमी पहुंचते हैं, इसलिए इस वाकये ने उनके फैंस के बीच भी चिंता पैदा कर दी है.About the AuthorIntroduction: If world leaders are arguing, borders are shifting, or a geopolitical storm is brewing somewhere on the planet, chances are Utkarsha Srivastava is already writing about it. Experience: A digita…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए देखें.First Published :November 24, 2026, 22:58 ISTऔर पढ़ें

