राष्ट्रवाणी: राज्य ब्यूरो,,रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य गठन के बाद बिजली कंपनियों में अब तक की सबसे बड़ी भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्टेट पावर कंपनी के अंतर्गत आने वाली जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में कुल 1235 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इस बड़ी भर्ती प्रक्रिया से राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुल गए हैं। राज्य में लगातार बढ़ रही विद्युत आपूर्ति की मांग और करीब 67 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण बिजली मुहैया कराने के उद्देश्य से यह मैदानी और तकनीकी अमला बढ़ाया जा रहा है। तीनों कंपनियों में तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों को भरकर कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। जारी किए गए विज्ञापन के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया में सहायक अभियंता (AE), कनिष्ठ अभियंता (JE), संयंत्र परिचारक (प्लांट अटेंडेंट), और डाटा एंट्री आपरेटर के अलावा चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, फायर आफिसर्स व स्टाफ, विधि विभाग, वित्त अधिकारी और सुरक्षा विभाग के पद भी शामिल किए गए हैं। कुल 1235 पदों में से द्वितीय श्रेणी के पदों की संख्या 189 है, जबकि तृतीय वर्ग के 711 और चतुर्थ वर्ग के 335 पदों पर कर्मियों की भर्ती की जाएगी। कंपनीवार रिक्तियों का ब्यौरा इस प्रकार है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी: 547 पद छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी: 415 पद छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी: 96 पद ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) विभाग द्वारा भर्ती का विज्ञापन जारी किया जा चुका है। इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी, पात्रता मानदंड और ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया की पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट www.cspc.co.in पर उपलब्ध करा दी गई है। इच्छुक और योग्य युवा समय पर पोर्टल विजिट कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Trending
- प्रदेश में दो दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट – राष्ट्रवाणी
- गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया पुण्य स्मरण – राष्ट्रवाणी
- 15 अगस्त से मिलेगा 10 किलो का लपग सिलेंडर, ऐप से होगी बुकिंग – राष्ट्रवाणी
- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बुनकरों को दी शुभकामनाएं – राष्ट्रवाणी
- रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी – राष्ट्रवाणी
- सेलेक्शन लिस्ट में नाम होने के बावजूद नहीं दी नियुक्ति… 2015 का आदेश रद, हाई कोर्ट ने कहा- नए सिरे से लें फैसला – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी में 1235 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन किए गए आमंत्रित जानिए कौन-कौन से पदों पर होंगी नियुक्तियां, आवेदन आमंत्रित – राष्ट्रवाणी
- राज्य कोटा नीट यूजी काउंसिलिंग नौ से, प्रदेश के 21 मेडिकल कालेजों में होंगे प्रवेश, जानें फीस और प्रक्रिया – राष्ट्रवाणी
