राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय और निजी चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राज्य कोटा नीट यूजी काउंसिलिंग की प्रक्रिया नौ अगस्त से आधिकारिक तौर पर शुरू हो रही है। चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण चरण है, क्योंकि इसी प्रक्रिया के माध्यम से उन्हें राज्य के प्रतिष्ठित कालेजों में प्रवेश मिलेगा। आनलाइन आवेदन प्रक्रिया नौ अगस्त को सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी, जो 16 अगस्त की रात 11:59 बजे तक पूरी की जा सकती है। इसके साथ ही, विद्यार्थियों के लिए च्वाइस फिलिंग और लाकिंग की प्रक्रिया भी नौ अगस्त से शुरू होकर 17 अगस्त की रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी। इस वर्ष प्रदेश के कुल 21 मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस की 2,875 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होगी. इनमें से 15 शासकीय मेडिकल कालेजों में 1,725 सीटें और 6 निजी मेडिकल कालेजों में 1,105 सीटें शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि शासकीय कालेजों की कुल सीटों में से 15 प्रतिशत यानी लगभग 259 सीटें अखिल भारतीय नेशनल कोटे के तहत आरक्षित रहेंगी। आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 1,000 रुपये, अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के लिए 500 रुपये तथा एनआरआइ अभ्यर्थियों के लिए 10,000 रुपये निर्धारित किए गए हैं। यह शुल्क पूरी तरह से गैर-वापसी योग्य होगा। काउंसिलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को पहले से ही व्यवस्थित कर लें। जरूरी दस्तावेजों में नीट यूजी स्कोरकार्ड, प्रवेश पत्र, 10वीं और 12वीं की अंकसूची, पहचान पत्र, पासपोर्ट आकार के नवीनतम फोटो, प्रोविजनल अलाटमेंट लेटर, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और यदि लागू हो तो दिव्यांगता प्रमाण पत्र शामिल हैं। दस्तावेजों में किसी भी प्रकार की त्रुटि या कमी होने पर प्रवेश प्रक्रिया में रुकावट आ सकती है या उम्मीदवारी प्रभावित हो सकती है, इसलिए समय रहते सभी औपचारिकताएं पूरी कर लें।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version