राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के बाजारों में रातों-रात रंग निखारने के भ्रामक दावों के साथ प्रतिबंधित पाकिस्तानी ‘गोरी क्रीम’ बेचकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (ड्रग विभाग) की टीम ने शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र गोल बाजार में बड़ी कार्रवाई करते हुए इस अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है।
‘ओम ब्यूटी सेंटर’ नामक दुकान पर की गई छापेमारी में टीम ने ‘मेड इन पाकिस्तान’ लेबल वाली 236 क्रीम जब्त की हैं, जिनमें सर्वाधिक 218 डिब्बे गोरी क्रीम के शामिल हैं। जब्त माल की कीमत करीब 1.25 लाख रुपये आंकी गई है। प्रतिनिधि, रायपुर।
राजधानी के बाजारों में रातों-रात रंग निखारने के भ्रामक दावों के साथ प्रतिबंधित पाकिस्तानी ‘गोरी क्रीम’ बेचकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (ड्रग विभाग) की टीम ने शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र गोल बाजार में बड़ी कार्रवाई करते हुए इस अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है।
‘ओम ब्यूटी सेंटर’ नामक दुकान पर की गई छापेमारी में टीम ने ‘मेड इन पाकिस्तान’ लेबल वाली 236 क्रीम जब्त की हैं, जिनमें सर्वाधिक 218 डिब्बे गोरी क्रीम के शामिल हैं। जब्त माल की कीमत करीब 1.25 लाख रुपये आंकी गई है। 218 ‘गोरी’ और 18 ‘चांदनी’ क्रीम बरामद विभागीय अधिकारियों के अनुसार, गोल बाजार में अवैध रूप से पाकिस्तानी सौंदर्य प्रसाधन बेचे जाने की गुप्त सूचना मिली थी।
इसके आधार पर टीम ने संबंधित प्रतिष्ठान में दबिश दी, जहां से 218 डिब्बे ‘गोरी ब्यूटी क्रीम’ और 18 डिब्बे ‘चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम’ बरामद हुए। पैकेजिंग की जांच में इनके पाकिस्तान में निर्मित होने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने मौके से गोरी क्रीम के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेज दिए हैं।
हालांकि, आसपास की अन्य दुकानों में भी जांच की गई, लेकिन वहां यह स्टॉक नहीं मिला।
