राष्ट्रवाणी: रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों को जल्द रसोई गैस का नया विकल्प मिलने वाला है। प्रदेश में पहली बार 10 किलो का कंपोजिट लपग सिलेंडर लॉन्च किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 15 अगस्त से रायपुर में होगी।

शुरुआती चरण के बाद इसे धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में उपलब्ध कराया जाएगा। नया सिलेंडर पारंपरिक लोहे के सिलेंडर की तुलना में हल्का होगा और इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि बाहर से ही पता चल जाएगा कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है।

ऐप से होगी बुकिंग, 4 घंटे में डिलीवरी का दावा

इस नए सिलेंडर की बुकिंग मोबाइल ऐप के जरिए की जा सकेगी। गैस कंपनी का दावा है कि बुकिंग के बाद करीब 4 घंटे के भीतर सिलेंडर घर तक पहुंचा दिया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को गैस बुक कराने और डिलीवरी का इंतजार करने में पहले की तुलना में ज्यादा सुविधा मिलेगी।

इतनी होगी रीफिल और नए कनेक्शन की कीमत

10 किलो के इस कंपोजिट सिलेंडर की रीफिल कीमत करीब 715 से 730 रुपए के बीच रहने की संभावना है। वहीं नया कनेक्शन लेने के लिए करीब 3,000 रुपए खर्च करने होंगे।

इसके अलावा रेगुलेटर के लिए लगभग 250 रुपए अलग से देने होंगे। अगर कोई उपभोक्ता भविष्य में कनेक्शन बंद कराता है, तो सिलेंडर की जमा राशि वापस कर दी जाएगी।

हल्का, जंग-रहित और पारदर्शी होगा नया सिलेंडर

नया कंपोजिट लपग सिलेंडर कई मामलों में पुराने लोहे के सिलेंडर से अलग होगा। यह वजन में हल्का होने के कारण उठाने में आसान रहेगा। इसकी बॉडी जंग नहीं पकड़ेगी और पारदर्शी होने की वजह से बिना किसी उपकरण के बाहर से ही देखा जा सकेगा कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है। इससे अचानक गैस खत्म होने की परेशानी भी काफी हद तक कम हो सकती है।

इस नई सुविधा की शुरुआत फिलहाल रायपुर से की जाएगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से इसे छत्तीसगढ़ के दूसरे शहरों और जिलों तक पहुंचाया जाएगा। माना जा रहा है कि हल्का वजन और आधुनिक फीचर्स होने की वजह से यह सिलेंडर लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो सकता है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version