राष्ट्रवाणी: रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोयलीबेड़ा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में कोयलीबेड़ा मंडल क्षेत्र के 150 से अधिक ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बताया जा रहा है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने भाजपा में प्रवेश किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया। भाजपा में शामिल होने वालों में कोयलीबेड़ा मंडल क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्रामीण शामिल रहे। नक्सल प्रभावित इलाके में इतनी बड़ी संख्या में ग्रामीणों के भाजपा में शामिल होने को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।पार्टी नेताओं ने कहा कि ग्रामीणों के जुड़ने से क्षेत्र में संगठन को और मजबूती मिलेगी। वहीं भाजपा प्रवेश कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version