राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): राज्य ब्यूरो, , रायपुर। प्रदेश में कांग्रेस की 17 महिला जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को मंजूरी दी है।
इनमें रायपुर, सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग समेत अन्य जिले शामिल हैं। रायपुर में प्रगति बाजपेयी और ग्रामीण की बरखा साहू को जिम्मेदारी मिली है। बिलासपुर शहर की जिम्मेदारी प्रीति पटनवार और ग्रामीण की जिम्मेदारी सीमा पांडे को सौंपी गई है।
वहीं, दुर्ग शहर की जिलाध्यक्ष प्रेमलता साहू और ग्रामीण की योगिता चंद्राकर को मिली है। सूरजपुर शहर की लिली राजवाड़े को जिम्मेदारी सरगुजा में अनीमा केरकेट्टा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। सूरजपुर शहर की जिम्मेदारी लिली राजवाड़े और ग्रामीण की जिम्मेदारी बबीता गुप्ता को मिली है।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से आरती महोबिया, गरियाबंद से मंजू ध्रुव और बलौदाबाजार-भाटापारा से ललिता यादव को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर शहर से रूमा चटर्जी, कवर्धा से अन्नपूर्णा चंद्राकर, रायगढ़ से संगीता गुप्ता, रिसाली (भिलाई नगर) से शशि सिन्हा और मुंगेली से उर्मिला यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई नियुक्तियों से महिला कांग्रेस को जिला स्तर पर मजबूत करने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की उम्मीद है।

