राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। प्रदेश के कॉलेजों में प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। उच्च शिक्षा संचालनालय ने स्नातक कक्षाओं में रिक्त सीटों पर प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 19 सितंबर तक कालेजों में प्रवेश ले सकेंगे। इससे बीए, बीएससी, बीकाम सहित अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को एक और अवसर मिलेगा। उच्च शिक्षा संचालनालय की ओर से शिक्षा आयुक्त ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार कालेजों में उपलब्ध रिक्त सीटों पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रवेश दिया जा सकेगा। इससे उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश पूर्व निर्धारित समय सीमा में प्रवेश नहीं ले पाए थे। विद्यार्थियों और छात्र संगठनों की ओर से प्रवेश की तिथि बढ़ाने की मांग की जा रही थी। छात्रहित को ध्यान में रखते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की पहल के बाद प्रवेश की अवधि बढ़ाने का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। नई समय सीमा के तहत विद्यार्थी संबंधित कालेज में रिक्त सीटों की उपलब्धता के आधार पर प्रवेश ले सकेंगे। बता दें कि कालेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि पहले 31 अगस्त निर्धारित की गई थी। तिथि समाप्त होने के बाद भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रवेश से वंचित रह गए थे।
Trending
- एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ति जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन – राष्ट्रवाणी
- अमेरिका में कॉपी हुआ था Lata Mangeshkar का ये गीत, 4000 करोड़ का चला मुकदमा; ओरिजिनल से ज्यादा हिट था रीमेक सॉन्ग – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के छात्रों को बड़ी राहत, कॉलेजों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, अब 19 सितंबर तक मिलेगा मौका – राष्ट्रवाणी
- CGPSC घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने बलरामपुर के एडिशनल कलेक्टर को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर 6 दिन की रिमांड पर लिया – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा, 3.65 लाख अतिरिक्त और मिलेंगे पीएम आवास, 2 लाख घरों का हुआ गृह प्रवेश – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में UCC पर मंथन, आदिवासियों ने मांगी छूट; अल्पसंख्यक आयोग ने की संपत्ति में समान अधिकार की वकालत – राष्ट्रवाणी
- हार्ट की सर्जरी से 2 दिन पहले खौफनाक कदम, रायपुर में अस्पताल से कूदे जशपुर के आरक्षक की मौत – राष्ट्रवाणी

