राष्ट्रवाणी: 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार हनुमान अंश को 11 सितंबर को विदेशो में रिलीज कर दिया …और पढ़ें 11 सितंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई हनुमान अंश /Photo- Instagram अमेरिका सहित इन देशों में देख सकते हैं फैंस 200 करोड़ कमाने के बेहद नजदीक है फिल्म एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2026 में प्रॉफिट के मामले में धुरंधर 2 और बाहुबली 2 जैसी बड़ी-बड़ी फिल्मों को पछाड़ने वाली नीम करौली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म हनुमान अंश को सिनेमाघरों में देखने का क्रेज ऑडियंस के बीच बढ़ता ही जा रहा है। यह फिल्म 200 करोड़ कमाने से बस अब कुछ ही दूर है। डिवोशनल फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार भारतीय दर्शक तो पिछले 35 दिनों से देख रहे हैं। अब विदेशों में रहने वाले लोग भी इस फिल्म के साक्षी बनेंगे। हनुमान अंश की कहानी और फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए होम्बले फिल्म प्रोडक्शन ने वर्ल्डवाइड रिलीज करने का जिम्मा उठाया था। आज यानी कि 11 सितंबर को मूवी वर्ल्डवाइड रिलीज कर दी गई है। होम्बले फिल्म प्रोडक्शन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर हनुमान अंश के ग्लोबल स्तर पर रिलीज होने की जानकारी शेयर करते हुए लिखा, “आस्था-भक्ति और दिव्य आत्मा की एक यात्रा आज दुनियाभर में शुरू हो रही है। फिल्म वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में आ चुकी है। इसे ओवरसीज होम्बले फिल्म प्रोडक्शन ने रिलीज किया है।” आपको बता दें कि होम्बले फिल्म प्रोडक्शन इससे पहले के.जी.एफ 1, के.जी एफ 2, कांतारा, सालार पार्ट 1 और युवरत्न जैसी बड़ी उन साउथ फिल्मों की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं, जिन्होंने ग्लोबली इतिहास रचा। नीम करौली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म से बतौर डिस्ट्रीब्यूटर जुड़ने वाले होम्बले फिल्म्स ने हनुमान अंश को 11 सितंबर को नॉर्थ अमेरिका, यूरोप, यूएई, ओमान, कतर, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों में रिलीज किया है। नीम करौली बाबा के भक्त भारत तक सीमिल नहीं हैं, बल्कि उनकी लीला के किस्से विदेशों तक फैले हैं। हनुमान अंश के घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने 35 दिनों में 163.13 करोड़ की कमाई कर ली है। इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 192.75 करोड़ तक पहुंच चुका है। 2 करोड़ के बजट में बनी हनुमान अंश अभी तक 7000% प्रॉफिट निकाल चुकी है। यह 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म है। हनुमान अंश के पहले पार्ट के बाद मूवी के दूसरे की तैयारी शुरु हो चुकी है।
Trending
- 70s की वो गजल जिसने ली सिंगर और उनके बेटे की जान, लेखक ने कहा था मनहूस, क्यों सबने सुरीली गजल को बोला ‘शापित’? – राष्ट्रवाणी
- ठंडे बस्ते में नहीं गई Maatrubhumi, जल्द होगा Salman Khan का दीदार? रिलीज डेट को लेकर आई बड़ी अपडेट – राष्ट्रवाणी
- बीसीसीएल – भारतीय पीएसयू द्वारा राज्य स्तरीय कानूनी सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर और राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
- 200 करोड़ की कमाई…दुनियाभर में जय-जयकार, फिर क्यों भारत की तरफ से Oscar में नहीं पहुंच पाई Hanuman Ansh? – राष्ट्रवाणी
- Asha Parekh के पीछे पड़ा था चीन का आशिक, ‘छुरी’ दिखाकर करता था ब्लैकमेल; 1 महीने तक घर के बाहर डाल रखा डेरा – राष्ट्रवाणी
- ठेठ भोजपुरी में Lata Mangeshkar ने गाया था ये ‘चुलबुला’ गाना, 63 साल से दिलों पर राज कर रहा है गीत – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में यहां शुरू हुई नाश्ता योजना: स्कूली बच्चों को पोहा-फलीदाना, उपमा, दलिया, चना, खड़ा मूंग और मूंगफली का वितरण – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में दरवाजा बना मौत: आत्मानंद स्कूल में एक पट्टी और कील के सहारे टिका क्विंटलों भारी गेट गिरा, मासूम की मौत – राष्ट्रवाणी
