राष्ट्रवाणी: प्रतीक पटनायक, धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश अब जानलेवा साबित हो रही है. सिहावा थाना क्षेत्र से तीन अलग-अलग दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं. एक ओर उफनते एनीकट में बहने से एक मछुआरे की मौत हो गई, वहीं दूसरी ओर चौथी कक्षा का 9 वर्षीय छात्र पिछले पांच दिनों से लापता है. इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति के भी लापता होने की सूचना है. इन घटनाओं ने इलाके में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, घोटगांव निवासी धनंजय तेता मछली पकड़ने के लिए सेमरा एनीकट गए हुए थे. इसी दौरान अचानक एनीकट का जलस्तर बढ़ गया और रपटे पर पानी का तेज बहाव आ गया. तेज बहाव की चपेट में आने से धनंजय बह गए और उनकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम ने लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. दो दिन की मशक्कत के बाद धनंजय का शव बरामद किया गया. वहीं सिरसिदा गांव का रहने वाला चौथी कक्षा का छात्र खेलने के लिए घर से निकला था लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा. घटना को 5 दिन बीत चुके हैं लेकिन उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस और प्रशासन उसकी लगातार तलाश कर रहे हैं. बाढ़ की इस आपदा के चपेट में एक अन्य व्यक्ति भी लापता बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस और प्रशासन सभी मामलों की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रहा है. लापता छात्र के मामले में आशंका यह जताई जा रही है कि वह भी उफनते नदी नालों के तेज बहाव की चपेट में आ गया होगा. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. पुलिस लापता हुए बच्चे और एक अन्य व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है. हर संभावित एंगल से मामले की जांच की जा रही है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version