राष्ट्रवाणी: न्यूज, बिर्रा : ओडिसा से गांजा लेकर आ रहे तस्करों को बिर्रा पुलिस ने पकड़ा है। आरोपितों के पास से करीब 13 लाख रुपये से अधिक कीमत का 26 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो महिलाओं सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक कार तथा पायलटिंग कर रही एक बाइक भी जब्त की है। सभी आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार एक अगस्त को थाना बिर्रा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भटगांव की ओर से महानदी पुल पार कर बसंतपुर की दिशा में एक कार में भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है, जबकि उसके आगे एक बाइक पायलटिंग कर रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध कार और बाइकक को रोक लिया। एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अलग-अलग पैकेटों में रखा कुल 26 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 13 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। पुलिस ने विजय बघेल (22 वर्ष) ओडेकेरा थाना जैजैपुर, उत्तम चन्द्रा (41 वर्ष) जैजैपुर, भूरीबाई बघेल (55 वर्ष) देवरहटा थाना हसौद और सव्या शर्मा (28 वर्ष) पदमपुर रोड सरायपाली जिला महासमुंद को गिरफ्तार किया। चारों आरोपितों के खिलाफ थाना बिर्रा में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में पीएसआई शामेष, एएसआई रामप्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र टंडन तथा आरक्षक अर्जुन यादव, चंद्रशेखर ओगरे और वीरेंद्र कश्यप शामिल थे।
Trending
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी
