राष्ट्रवाणी: सुप्रिया पांडेय, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुलगाम (जम्मू-कश्मीर) आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपए की सहायता राशि देने की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि है. इसके साथ ही उन्होंने घटना की निंदा करते हुए मृतात्माओं की शांति की प्रार्थना की. दिल्ली के दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकारों से चर्चा की. उन्होंने बताया कि बस्तर पंडुम के विजेताओं का राष्ट्रपति ने सम्मान किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नक्सल मुक्त बस्तर में जो गतिविधि चल रही है उसकी जानकारी दी, वहां विद्युतीकरण की स्वीकृति के प्रस्ताव को मंजूर करने का आयोजन किया, आयुर्वेद का एम्स खोलने की भी मांग प्रधानमंत्री से की है. उन्होंने आश्वस्त किया है कि विकास के काम तेजी से होंगे. आने वाले वक्त में प्रधानमंत्री की मौजूदगी में लखपति दीदी को लेकर सम्मेलन होगा. वहीं महानदी जल विवाद को लेकर ओडिशा के मुख्यमंत्री के साथ जल शक्ति मंत्री के साथ हुई बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों प्रदेश के हित को देखते हुए निर्णय होगा, आने वाले तीन महीने में जल बंटवारे का निर्णय हो जाने की उम्मीद है. इसके साथ उन्होंने कहा कि कटघोरा से डोंगरगढ़ रेल लाइन मिलने वाला है. रेल मंत्री से मुलाकात में इसके निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है. कुछ और रेल लाइन की स्वीकृति को लेकर भी बातचीत हुई है. बस्तर में भी किरंदुल से बीजापुर जैसी जगहों के लिए रेल लाइन पर चर्चा हुई है. सीएम साय ने बताया कि नये मोबाइल टावर के लिए भी केंद्रीय मंत्री से बात हुई है, नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों में पहले जो 500 से ज्यादा मोबाइल टावर मिले उसके लिए धन्यवाद दिया. इसके अलावा बस्तर के 400 से ज्यादा गांवों में बिजली के लिए विभागीय केंद्रीय मंत्री से बात की है. बस्तर में कुछ क्षेत्रों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को लेकर भी चर्चा हुई. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आतंकी हमले को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के पलायन वाले बयानों पर कहा कि ऐसी बात नहीं है, छत्तीसगढ़ में काम की कोई कमी नहीं है, विकसित भारत जी राम जी के जरिए भी रोजगार मिल रहा है. नई औद्योगिक नीति आने के बाद भी काम मिल रहा है. वहीं आतंकी हमले पर कांग्रेस के बयान पर सीएम ने कहा कि कांग्रेस को बीजेपी और आरएसएस के हर चीज में साजिश नजर आती है, उन्हें अपना चश्मा बदलने की जरूरत है.
Trending
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी
