राष्ट्रवाणी: आलोक शर्मा, राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस और एनसीबी की संयुक्त टीम को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। टीम ने एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के मंसूबों पर पानी फेरते हुए 41 किलो से ज्यादा गांजा जब्त किया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत 20 लाख 59 हजार रुपये आंकी गई है। दरअसल, एनसीबी रायपुर से पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा के मलकानगिरी क्षेत्र से भारी मात्रा में गांजा लेकर एक टाटा योद्धा पिकअप वाहन आगरा की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और नकब की संयुक्त टीम ने नेशनल हाईवे स्थित गुरुद्वारा चौक के पास नाकेबंदी और घेराबंदी की। नाकाबंदी देखकर संदिग्ध पिकअप वाहन चालक ने गाड़ी को लगभग 300 मीटर पहले ही रोक दिया। इसके बाद वाहन में सवार दोनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पिकअप वाहन से 41.195 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत 20,59,750 रुपये है। इसके अलावा पिकअप वाहन और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। कुल जब्त सामान की कीमत 28 लाख 65 हजार 750 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने नदपस अकत की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Trending
- ईडी की बड़ी कोयला छापेमारी: बड़ी बरामदगी, लेकिन प्रमुख संदिग्धों के भागने पर सवाल बरकरार – भारतीय पीएसयू
- व्यक्तित्व निर्माण के साथ समाज के उत्थान में गुरु निभाते हैं अहम भूमिका: लक्ष्मी राजवाड़े – राष्ट्रवाणी
- विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न – राष्ट्रवाणी
- मुख्य सचिव ने सिंचाई परियोजनाओं को अधिक व्यवहारिक, टिकाऊ और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर – राष्ट्रवाणी
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने चांदनी बिहारपुर को दी एम्बुलेंस की सौगात, दिखाई हरी झण्डी – राष्ट्रवाणी
- जनभागीदारी से सशक्त होंगे अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाएं: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े – राष्ट्रवाणी
- महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा महतारी सदन : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, गंभीर हालत में लाया गया झांसी मेडिकल कॉलेज – राष्ट्रवाणी
