राष्ट्रवाणी: छत्तीसगढ़ आज औद्योगिक विकास के ऐसे दौर से गुजर रहा है, जहां विकास का उद्देश्य केवल नए उद्योग स्थापित करना नहीं, बल्कि रोजगार, निवेश, आधुनिक तकनीक और क्षेत्रीय संतुलन के माध्यम से प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने उद्योगों के लिए पारदर्शी, निवेश-अनुकूल और रोजगारोन्मुख वातावरण तैयार किया है। वहीं वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के मार्गदर्शन में नई औद्योगिक नीतियों ने निवेशकों का विश्वास मजबूत किया है और छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख औद्योगिक राज्यों की कतार में खड़ा करने की दिशा में ठोस कदम बढ़ाए हैं। 25 जून 2026 में टेक्सटाइल पार्क की पहली यूनिट का किया भूमिपूजन वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 25 जून 2026 में टेक्सटाइल पार्क की पहली यूनिट का भूमिपूजन किया। तमिलनाडु की स्विफ्ट टेक्सटाइल्स प्राइवेट लिमिटेड 235 करोड़ रुपए के निवेश से यहां गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगा रही है। इस यूनिट से 4650 लोगों को रोजगार मिलेगा। टेक्सटाइल और गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को देश-विदेश में नई पहचान दिलाने यह अहम कदम है। प्रदेश में 3,009 नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित हुईं, जिनसे 50,807 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार विनिर्माण इकाइयों को 100 प्रतिशत तथा सेवा क्षेत्र को 150 प्रतिशत तक वित्तीय प्रोत्साहन ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस को सर्वाेच्च प्राथमिकता सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक रोजगार सृजित करना और निवेश को तेजी से धरातल पर उतारना छत्तीसगढ़ के इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम और बिज़नेस-फ्रेंडली माहौल में निवेशकों के बढ़ते भरोसे नवा रायपुर में आधुनिक टेक्सटाइल पार्क की स्थापना प्रदेश आज उद्योगों की नई उड़ान भरने के लिए पूरी तरह तैयार
Trending
- संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट: 149 देशों में 252 मिलियन हेक्टेयर भूमि पुनरुद्धार के अधीन – भारतीय पीएसयू
- एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी Q2 का मुनाफा 57% बढ़कर 137.5 करोड़ रुपये हुआ; राजस्व 53% बढ़ा – भारतीय पीएसयू
- लाभप्रदता चुनौतियों के बावजूद IGL Q2 की बिक्री मात्रा 8% बढ़ी – भारतीय PSU
- चक्रवात अर्नब से फसल नुकसान का तत्काल सर्वेक्षण कराने और राहत राशि देने के मुख्यमंत्री साय के निर्देश – राष्ट्रवाणी
- कोरबा: में पीएम आवास निर्माण के दौरान हादसा, दीवार से गिरकर मजदूर की मौत—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), EOW और ACB की बड़ी कार्रवाई: रायपुर, भिलाई समेत कई शहरों में 18 से अधिक ठिकानों पर छापे – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 6 नए जजों की नियुक्ति के प्रस्ताव को दी मंजूरी – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट: सहमति से बना संबंध टूटने पर दुष्कर्म का मामला नहीं बनता—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी

