राष्ट्रवाणी (कोरबा ब्यूरो): छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सीतामढ़ी कुम्हार मोहल्ले में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत स्वीकृत नए निर्माण के लिए पुराना मकान ढहाने का काम चल रहा था. इसी दौरान गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे साढ़े छह फीट ऊंची दीवार पर चढ़कर काम कर रहा एक दिहाड़ी मजदूर अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया. इस हादसे में मजदूर के सिर, छाती और कंधे में गंभीर चोटें आईं. मौके पर मौजूद अन्य श्रमिकों की सूचना पर मकान मालिक की मदद से उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. अस्पताल पुलिस ने मेमो के आधार पर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है.प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुम्हार मोहल्ला निवासी प्रदीप कुमार के नाम पर स्वीकृत पीएम आवास के निर्माण हेतु पुराने मकान को तोड़ने का ठेका चांपा निवासी कार्तिक दास को दिया गया था, जो पुरानी बस्ती में अपने जीजा के घर रहता है. गुरुवार सुबह कार्तिक दास उषा कॉम्प्लेक्स रेलवे फाटक से चार दिहाड़ी मजदूरों को काम पर लेकर आया था, जिनमें उरगा थाना क्षेत्र के मडवारानी जर्वे निवासी बीरबल सिंह कंवर भी शामिल था. प्रत्यक्षदर्शियों व घटनाक्रम के अनुसार, काम के दौरान श्रमिकों को कोई भी सुरक्षा उपकरण या संसाधन मुहैया नहीं कराए गए थे और मजदूर बिना किसी सुरक्षा उपाय के महज दीवार के सहारे ऊंचाई पर काम कर रहे थे.मृतक बीरबल सिंह कंवर के परिवार में उनकी पत्नी, एक शादीशुदा बेटी और एक बेटा विशाल कंवर हैं. विशाल रेलवे में ठेका मजदूर के रूप में काम करके अपने पिता के साथ परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था. इस दुखद हादसे के बाद अब परिवार की पूरी जवाबदेही और जिम्मेदारी इकलौते बेटे विशाल के कंधों पर आ गई है. शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 शुक्र, 30 अक्टू. 2026 | 10:31 प्रधानमंत्री खबरें, वीडियो और शॉर्ट्स — एक ही जगह ब्रेकिंग न्यूज़ और बड़ी खबरें सबसे पहले आपके पास।
Trending
- लाभप्रदता चुनौतियों के बावजूद IGL Q2 की बिक्री मात्रा 8% बढ़ी – भारतीय PSU
- चक्रवात अर्नब से फसल नुकसान का तत्काल सर्वेक्षण कराने और राहत राशि देने के मुख्यमंत्री साय के निर्देश – राष्ट्रवाणी
- कोरबा: में पीएम आवास निर्माण के दौरान हादसा, दीवार से गिरकर मजदूर की मौत—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), EOW और ACB की बड़ी कार्रवाई: रायपुर, भिलाई समेत कई शहरों में 18 से अधिक ठिकानों पर छापे – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 6 नए जजों की नियुक्ति के प्रस्ताव को दी मंजूरी – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट: सहमति से बना संबंध टूटने पर दुष्कर्म का मामला नहीं बनता—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- चक्रवात ‘अर्नब’ से फसल नुकसान का तत्काल सर्वेक्षण कराएं जिला कलेक्टर : विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
- रायगढ़ के बाबूलाल अग्रवाल को अग्रसेन सम्मान, साय सरकार ने किया अलंकरण सम्मानों का ऐलान, देखें सभी नाम – राष्ट्रवाणी

