राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): रायपुर, 30 अक्टूबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का तत्काल सर्वेक्षण कराने के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को दिए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित किसानों को समय पर राहत उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से काम करे। उन्होंने फसल क्षति का शीघ्र आकलन कर राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के प्रावधानों और निर्धारित मानदंडों के अनुसार पात्र किसानों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
साय ने स्पष्ट किया कि फसल नुकसान के सर्वेक्षण से लेकर राहत राशि के वितरण तक किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए, ताकि प्रभावित किसानों को समय पर सहायता मिल सके। Web Title: चक्रवात ‘अर्नब’ से फसल नुकसान का तत्काल सर्वेक्षण कराएं जिला कलेक्टर : विष्णु देव साय छग में धान खरीदी पर बड़ा अपडेट, इस तारीख से शुरू होगा ‘तुंहर टोकन’ पर पंजीयन, खरीदी का आखिरी डेट भी फाइनल भाजपा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का निधन, सीएम साय और डॉ. रमन सिंह समेत दिग्गज नेताओं ने जताया शोक छत्तीसगढ़ में इन कर्मचारियों को वेतन भुगतान का आदेश, दिवाली से पहले खातों में होगा क्रेडिट, विभाग ने जारी की राशि महिला की हत्या मामले का पुलिस ने 6 दिन बाद किया खुलासा, गांव के ही युवक ने दिया था वारदात को अंजाम ‘अर्नब’ से प्रभावित छग के किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा!
मुख्यमंत्री साय ने दिए कलेक्टरों को सर्वे के निर्देश छत्तीसगढ़ के इस सीनियर भाजपा विधायक का निधन, हैदराबाद में ली आखिरी सांस, समर्थकों में शोक की लहर ‘जनता को पप्पू समझने का प्रयास न करे कांग्रेस’, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष पर साधा निशाना रायगढ़ के बाबूलाल अग्रवाल को अग्रसेन सम्मान, साय सरकार ने किया अलंकरण सम्मानों का ऐलान, देखें सभी नाम

