राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा है कि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द राहत मिलनी चाहिए और इस प्रक्रिया में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल मुख्यमंत्री साय ने निर्देश दिए हैं कि प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का जल्द आकलन किया जाए।
सर्वेक्षण के बाद आरबीसी 6-4 के प्रावधानों और निर्धारित मानदंडों के अनुसार पात्र किसानों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने जिला प्रशासन को पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ काम करने को कहा है, ताकि किसानों को राहत पाने के लिए परेशान न होना पड़े। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि फसल क्षति के सर्वेक्षण से लेकर सहायता राशि के वितरण तक की पूरी प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।
सभी संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि प्रभावित किसानों तक समय पर मदद पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अन्नदाताओं के हितों की रक्षा करना और उन्हें हरसंभव सहायता देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सरकार किसानों को इस मुश्किल समय में हरसंभव संबल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
बंगाल की खाड़ी से उठे अर्नब चक्रवात के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसका असर सिर्फ किसानों के फसलों पर ही नहीं बल्कि आम जनजीवन के साथ रेल सेवाओं में भी देखने को मिल रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने 9 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि 14 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।
ऐसे में त्योहार के दौरान ट्रेन से सफर करने वाले यात्री घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। रेलवे के मुताबिक, रद्द की गई ट्रेनों में भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम इंटरसिटी एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-सिकंदराबाद विशाखा एक्सप्रेस, ब्रह्मपुर-विशाखापत्तनम पैसेंजर, विशाखापत्तनम-भुवनेश्वर पैसेंजर, ब्रह्मपुर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस और भुवनेश्वर-जगदलपुर हीराखंड एक्सप्रेस शामिल हैं।
इसके अलावा 30 अक्टूबर को चलने वाली जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस भी रद्द कर दी गई है। वहीं, ब्रह्मपुर-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-बेंगलुरु प्रशांति एक्सप्रेस, हावड़ा-बेंगलुरु एक्सप्रेस और भागलपुर-यशवंतपुर अंग एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज ओडिशा के गंजाम जिले में लगातार बारिश के कारण बहुदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है।
नदी का पानी रेलवे के दो पुलों के ऊपर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। इसी वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। रेलवे ने प्रभावित यात्रियों के लिए भोजन और पीने के पानी की व्यवस्था की है।
अधिकारियों के मुताबिक, नदी का जलस्तर कम होने के बाद ही ट्रेनों का सामान्य संचालन शुरू किया जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि स्टेशन जाने से पहले NTES पर अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों से जुड़ी जानकारी में कथित सेंधमारी की कर रहा जांच एयरटेल अफ्रीका का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 16 प्रतिशत बढ़कर 25.4 करोड़ डॉलर ललन सिंह जदयू के वरिष्ठ और सम्मानित नेता, पार्टी में छोटी-मोटी मतभिन्नता होती रहती है : संजय झा ओडिशा के 35.38 लाख से अधिक किसानों को पीएम-किसान योजना की 3,000 करोड़ रुपये की किस्त जारी उत्तर: पात्र किसानों को आरबीसी 6-4 के प्रावधानों और निर्धारित मानदंडों के अनुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
सत्य प्रकाश वर्तमान में IBC24 न्यूज़, रायपुर के डिजिटल विभाग में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। वे प्रतिष्ठित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर से ‘इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया’ में पोस्ट ग्रेजुएट है। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 12 वर्षों का अनुभव है।
इस दौरान उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाई हैं। वे खबरों को सरल, स्पष्ट और प्रभावी हिंदी में प्रस्तुत करने के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कंटेंट की गुणवत्ता और प्रासंगिकता पर विशेष ध्यान देते हैं। सत्य प्रकाश ने अपने पत्रकारिता करियर के दौरान और जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग की है।
जमीनी स्तर पर खबरों को कवर करने के अनुभव ने उन्हें घटनाओं की वास्तविकता समझने और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने का अवसर दिया। इसके अलावा, वे INN 24 न्यूज़ में सह संपादक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने समाचार संपादन और प्रस्तुति से जुड़ी जिम्मेदारियां निभाईं।
IBC24 न्यूज़ के डिजिटल विभाग में वे समाचार लेखन, प्रभावशाली हेडलाइन तैयार करने, SEO फ्रेंडली आर्टिकल लिखने और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए उपयोगी न्यूज़ कंटेंट तैयार करने का कार्य करते हैं। डिजिटल मीडिया की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उनकी कोशिश रहती है कि खबरें तथ्यों पर आधारित हों और पाठकों तक कम शब्दों में स्पष्ट एवं महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाएं।
पत्रकारिता के अलावा, सत्य प्रकाश एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ के साथ जनसंपर्क सहायक के रूप में भी काम कर चुके हैं। इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक गतिविधियों, जनसंपर्क और समसामयिक मुद्दों को करीब से समझने का अवसर दिया। मूल रूप से छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा से आने वाले सत्य प्रकाश अपनी कार्यशैली में तथ्यपरकता, स्पष्टता और खबरों की प्रासंगिकता को प्राथमिकता देते हैं।
उनका उद्देश्य विश्वसनीय और उपयोगी समाचारों के माध्यम से पाठकों को जागरूक करना तथा उन्हें महत्वपूर्ण घटनाओं की सही जानकारी उपलब्ध कराना है। Web Title: Chhattisgarh Farmers Relief: मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai Orders Immediate Crop Damage Survey After Cyclone Arnab तेज रफ्तार बस और कार के बीच हुई भिड़ंत, महिला समेत तीन लोगों की मौके पर हुई मौत, घायल बच्ची का इलाज जारी छत्तीसगढ़ में तबादला, दिवाली से ठीक पहले शिक्षकों को मिली नई जगहों पर तैनाती, आप भी देखें पूरी लिस्ट देशभर में होने वाली जनगणना की तारीखों का हुआ ऐलान, इस दिन से शुरू होगी प्रक्रिया, जानें पूरा शेड्यूल छग में धान खरीदी पर बड़ा अपडेट, इस तारीख से शुरू होगा ‘तुंहर टोकन’ पर पंजीयन, खरीदी का आखिरी डेट भी फाइनल भाजपा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का निधन, सीएम साय और डॉ. रमन सिंह समेत दिग्गज नेताओं ने जताया शोक छत्तीसगढ़ में इन कर्मचारियों को वेतन भुगतान का आदेश, दिवाली से पहले खातों में होगा क्रेडिट, विभाग ने जारी की राशि महिला की हत्या मामले का पुलिस ने 6 दिन बाद किया खुलासा, गांव के ही युवक ने दिया था वारदात को अंजाम 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, सीएम योगी ने कहा- अब रात में भी गुलजार रहते हैं बाजार

