राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): भाजपा MLA Doman Lal Korsewada Passed Away/Image Credit: File रायपुर: छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों से से एक दुखद खबर सामने आई है। दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का निधन हो गया है (भाजपा MLA Doman Lal Korsewada Passed Away)।
उन्होंने हैदराबाद में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा निधन पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह समेत अन्य भाजपा नेताओं ने शोक जताया है।
सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, भाजपा परिवार के वरिष्ठ नेता एवं अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन की सूचना से स्तब्ध हूँ। सरल व्यक्तित्व, जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा उनकी विशेष पहचान रही।
क्षेत्र की जनता के सुख-दुःख में सदैव साथ खड़े रहने वाले श्री कोर्सेवाड़ा जी का जाना हम सभी के लिए गहरी पीड़ा का विषय है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकसंतप्त परिजनों और उनके सभी स्नेहीजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
ॐ शांति। भाजपा परिवार के वरिष्ठ नेता एवं अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा जी के निधन की सूचना से स्तब्ध हूँ। — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) October 30, 2026 विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक जताते हुए लिखा कि, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के निधन का दु:खद समाचार मन को व्यथित करने वाला है।
वे सदन में सदैव अपने क्षेत्र की जनता की आवाज को प्रमुखता और दृढ़ता से उठाते रहे। उनका निधन राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान तथा उनके समर्थकों, शुभचिंतकों एवं शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा जी के निधन का दु:खद समाचार मन को व्यथित करने वाला है। — Dr Raman Singh (@drramansingh) October 30, 2026 मिली जानकारी के अनुसार, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा लंबे समय से बीमार थे और हैदराबाद में उनका इलाज चल रहा था।
इलाज के दौरान ही भाजपा विधायक कोर्सेवाड़ा का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि निधन से दो दिन पहले छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अस्पताल पहुंचकर विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा से मुलाकात की थी और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना था। डोमन लाल कोर्सेवाड़ा दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
उनके निधन से भाजपा और क्षेत्र में शोक का माहौल है। I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good. Web Title: मुख्यमंत्री Sai and Dr. Raman Singh express grief over passing of भाजपा MLA Doman Lal Korsewada तेज रफ्तार बस और कार के बीच हुई भिड़ंत, महिला समेत तीन लोगों की मौके पर हुई मौत, घायल बच्ची का इलाज जारी छत्तीसगढ़ में तबादला, दिवाली से ठीक पहले शिक्षकों को मिली नई जगहों पर तैनाती, आप भी देखें पूरी लिस्ट देशभर में होने वाली जनगणना की तारीखों का हुआ ऐलान, इस दिन से शुरू होगी प्रक्रिया, जानें पूरा शेड्यूल छग में धान खरीदी पर बड़ा अपडेट, इस तारीख से शुरू होगा ‘तुंहर टोकन’ पर पंजीयन, खरीदी का आखिरी डेट भी फाइनल छत्तीसगढ़ में इन कर्मचारियों को वेतन भुगतान का आदेश, दिवाली से पहले खातों में होगा क्रेडिट, विभाग ने जारी की राशि महिला की हत्या मामले का पुलिस ने 6 दिन बाद किया खुलासा, गांव के ही युवक ने दिया था वारदात को अंजाम 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, सीएम योगी ने कहा- अब रात में भी गुलजार रहते हैं बाजार सरकारी भर्ती परीक्षाओं में 5 साल की आयु छूट का बड़ा ऐलान, राज्य सरकार ने दिया युवाओं को ‘दिवाली गिफ्ट’,

