राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): Chhattisgarh Dhan Kharidi Last Date 2026 सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल धान बेचने के लिए किसानों को टोकन जारी करने की प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू होगी। किसान ‘तुंहर टोकन’ एप के माध्यम से धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त कर सकेंगे।
इससे किसानों को खरीदी केंद्रों में अपनी उपज बेचने के लिए टोकन लेने में सुविधा मिलेगी। धान खरीदी की तैयारियों को लेकर प्रदेश की खरीदी समितियों में 2 से 5 नवंबर तक ट्रायल किया जाएगा। इस दौरान खरीदी से जुड़ी व्यवस्थाओं और प्रक्रिया की जांच की जाएगी, ताकि 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों को धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त करने के लिए सोसायटियों में लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। राज्य सरकार द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था की गई है।
किसान अपनी सुविधा के अनुसार एप के माध्यम से घर बैठे धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर सकेंगे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा संचालित ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसके माध्यम से किसान 24×7 ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सकते हैं।
ऑनलाइन व्यवस्था से किसानों के समय और श्रम की बचत होने के साथ ही धान खरीदी की प्रक्रिया अधिक सुगम और व्यवस्थित होगी। धान विक्रय के लिए किसानों की जोत के अनुसार टोकन की संख्या निर्धारित की गई है। दो एकड़ तक के लघु एवं सीमांत किसानों को एक टोकन मिलेगा।
दो एकड़ से अधिक और 10 एकड़ तक के किसानों को अधिकतम दो टोकन तथा 10 एकड़ से अधिक रकबे वाले किसानों को अधिकतम तीन टोकन प्राप्त करने की सुविधा होगी। ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भी पिछले वर्ष की तरह टोकन में धान की मात्रा दर्ज करने की सुविधा रहेगी।
किसान अपनी आवश्यकता और उपलब्धता के अनुसार मात्रा दर्ज कर टोकन प्राप्त कर सकेंगे। यदि किसान किसी टोकन पर अपनी पूरी पात्र मात्रा का धान नहीं बेचता है, तो उसकी शेष पात्रता समाप्त नहीं होगी। वह पात्रतानुसार शेष मात्रा का धान दूसरे अथवा तीसरे टोकन के माध्यम से बेच सकेगा।
इस व्यवस्था का उद्देश्य किसानों को धान विक्रय के लिए अधिक सुविधा और विकल्प उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें बार-बार सोसायटियों के चक्कर न लगाने पड़ें और वे अपनी सुविधा के अनुसार टोकन प्राप्त कर सुगमता से धान का विक्रय कर सकें। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों से जुड़ी जानकारी में कथित सेंधमारी की कर रहा जांच एयरटेल अफ्रीका का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 16 प्रतिशत बढ़कर 25.4 करोड़ डॉलर ललन सिंह जदयू के वरिष्ठ और सम्मानित नेता, पार्टी में छोटी-मोटी मतभिन्नता होती रहती है : संजय झा ओडिशा के 35.38 लाख से अधिक किसानों को पीएम-किसान योजना की 3,000 करोड़ रुपये की किस्त जारी उत्तर: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होकर 15 जनवरी तक चलेगी।
सत्य प्रकाश वर्तमान में IBC24 न्यूज़, रायपुर के डिजिटल विभाग में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। वे प्रतिष्ठित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर से ‘इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया’ में पोस्ट ग्रेजुएट है। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 12 वर्षों का अनुभव है।
इस दौरान उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाई हैं। वे खबरों को सरल, स्पष्ट और प्रभावी हिंदी में प्रस्तुत करने के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कंटेंट की गुणवत्ता और प्रासंगिकता पर विशेष ध्यान देते हैं। सत्य प्रकाश ने अपने पत्रकारिता करियर के दौरान और जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग की है।
जमीनी स्तर पर खबरों को कवर करने के अनुभव ने उन्हें घटनाओं की वास्तविकता समझने और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने का अवसर दिया। इसके अलावा, वे INN 24 न्यूज़ में सह संपादक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने समाचार संपादन और प्रस्तुति से जुड़ी जिम्मेदारियां निभाईं।
IBC24 न्यूज़ के डिजिटल विभाग में वे समाचार लेखन, प्रभावशाली हेडलाइन तैयार करने, SEO फ्रेंडली आर्टिकल लिखने और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए उपयोगी न्यूज़ कंटेंट तैयार करने का कार्य करते हैं। डिजिटल मीडिया की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उनकी कोशिश रहती है कि खबरें तथ्यों पर आधारित हों और पाठकों तक कम शब्दों में स्पष्ट एवं महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाएं।
पत्रकारिता के अलावा, सत्य प्रकाश एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ के साथ जनसंपर्क सहायक के रूप में भी काम कर चुके हैं। इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक गतिविधियों, जनसंपर्क और समसामयिक मुद्दों को करीब से समझने का अवसर दिया। मूल रूप से छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा से आने वाले सत्य प्रकाश अपनी कार्यशैली में तथ्यपरकता, स्पष्टता और खबरों की प्रासंगिकता को प्राथमिकता देते हैं।
उनका उद्देश्य विश्वसनीय और उपयोगी समाचारों के माध्यम से पाठकों को जागरूक करना तथा उन्हें महत्वपूर्ण घटनाओं की सही जानकारी उपलब्ध कराना है। Web Title: Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026: Paddy Procurement Dates, Token App and Trial Schedule बुर्ज खलीफा, सिंगापुर के यूनिवर्सल स्टूडियो के टिकट अब यूपीआई से खरीद सकेंगे पर्यटक सरकार ने बैंकिंग सुधारों के लिए गठित की उच्चस्तरीय समिति तेज रफ्तार बस और कार के बीच हुई भिड़ंत, महिला समेत तीन लोगों की मौके पर हुई मौत, घायल बच्ची का इलाज जारी नोएल टाटा ने कारोबार पुनर्गठन योजना पर चर्चा, मतदान के लिए टाटा संस को लिखा पत्र रिलायंस रिटेल का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 24.5 प्रतिशत घटकर 2,619 करोड़ रुपये रिलायंस इंडस्ट्रीज का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 33.8 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 29,550 करोड़ रुपये पर सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं, बच्चों के पोषण पर खर्च करें सीएसआर की राशि : मुख्य सचिव सन फार्मा का मुनाफा दूसरी तिमाही में 36 प्रतिशत घटकर 1,989 करोड़ रुपये पर

