राष्ट्रवाणी (सक्ती ब्यूरो): Sakti Crime News/Image Credit: IBC24 Sakti Crime News: सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम कैथा में हुए महिला हत्याकांड के मामले में हसौद पुलिस ने आरोपी को 6 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।
आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद पिछले छह दिनों से फरार चल रहा था, जिसे हसौद पुलिस ने बिलाईगढ़ क्षेत्र के जंगल से गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। आरोपी वारदात के बाद से ही जंगल में छिपकर रह रहा था। मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस टीम जंगल में दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजीत धनुहार ग्राम कैथा के रूप में हुई है। आरोपी ने 22 अक्टूबर की रात हत्या की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था। मिली जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 शुक्रवार के दिन को हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम कैथा निवासी अनिल विश्वकर्मा ने हसौद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बुआ लक्ष्मीन बाई विश्वकर्मा का शव गांव के रामलाल कश्यप के खेत में मिला है।
सुबह करीब 7 बजे मृतिका की दो नाबालिग पोतियों ने खेत में शव देखा था और इसकी जानकारी परिजनों को दी थी। जांच के दौरान सामने आया कि 22 अक्टूबर की रात गांव के ही रंजीत धनुहार ने गाली-गलौज की बात को लेकर लक्ष्मीन बाई के साथ विवाद किया था और उसने महिला के साथ हाथ-मुक्कों और आग जलाने वाली लकड़ी से बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। घटना के बाद से आरोपी की तलाश में हसौद पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ग्राम खुर्सुला-बल्किपाली, थाना बिलाईगढ़ क्षेत्र के जंगल में छिपा हुआ है।सूचना मिलते ही हसौद पुलिस की टीम बिना देर किए रात में जंगल पहुंची।
चारों तरफ से घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी रंजीत धनुहार को गिरफ्तार कर हसौद थाना लेकर आई और उसके खिलाफ हत्या के तहत जुर्म दर्ज कर उसे जेल दाखिल कर दिया। I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good. Web Title: Police arrested woman murder case accused in Sakti district after 6 days तेज रफ्तार बस और कार के बीच हुई भिड़ंत, महिला समेत तीन लोगों की मौके पर हुई मौत, घायल बच्ची का इलाज जारी छत्तीसगढ़ में तबादला, दिवाली से ठीक पहले शिक्षकों को मिली नई जगहों पर तैनाती, आप भी देखें पूरी लिस्ट देशभर में होने वाली जनगणना की तारीखों का हुआ ऐलान, इस दिन से शुरू होगी प्रक्रिया, जानें पूरा शेड्यूल छग में धान खरीदी पर बड़ा अपडेट, इस तारीख से शुरू होगा ‘तुंहर टोकन’ पर पंजीयन, खरीदी का आखिरी डेट भी फाइनल भाजपा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का निधन, सीएम साय और डॉ. रमन सिंह समेत दिग्गज नेताओं ने जताया शोक छत्तीसगढ़ में इन कर्मचारियों को वेतन भुगतान का आदेश, दिवाली से पहले खातों में होगा क्रेडिट, विभाग ने जारी की राशि 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, सीएम योगी ने कहा- अब रात में भी गुलजार रहते हैं बाजार सरकारी भर्ती परीक्षाओं में 5 साल की आयु छूट का बड़ा ऐलान, राज्य सरकार ने दिया युवाओं को ‘दिवाली गिफ्ट’,

