राष्ट्रवाणी: रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने आज सारंगढ़ – बिलाईगढ़ जिला में ”सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों को लेकर कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस राष्ट्रव्यापी अभियान को जिले में व्यापक, प्रभावी और भव्य स्वरूप देने के लिए मंत्री वर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के साथ रणनीति तैयार की।

बैठक में मंत्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के बेमिसाल जनसेवा और नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करने तथा ”विकसित भारत-2047” के संकल्प को मजबूत करने के लिए यह अभियान आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि यह आयोजन केवल जिला मुख्यालय तक सीमित न रहे, बल्कि जनपद, तहसील, नगर पंचायत से लेकर सुदूर ग्राम पंचायतों तक एक जन-आंदोलन का रूप ले। इसमें युवाओं, महिलाओं, स्वयं-सहायता समूहों और वरिष्ठ नागरिकों समेत समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर की शाम जिले के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों पर ”आशीर्वाद का दीया” जलाकर किया जाएगा। इसी तरह 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होगी। इसके तहत सभी सरकारी व निजी स्कूलों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं के जरिए नई पीढ़ी के सपनों के भारत की झलक देखने को मिलेगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version