राष्ट्रवाणी: फिल्म हनुमान अंश की ऐतिहासिक सफलता को लेकर 21 वर्षीय निर्माता अनुप्रिया नागर ने खुशी जताई है। हनुमान अंश की निर्माता अनुप्रिया नागर (फोटो क्रेडिट- एक्स) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत में कामयाबी का एक अनोखा इतिहास फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) द्वारा रचा गया है।

महज 2 करोड़ के बजट में बनने वाली नीब करोली बाबा की इस बायोपिक फिल्म ने 200 करोड़ का कारोबार ग्रैंड सक्सेस हासिल की है। इस फिल्म की वजह से 21 वर्षीय फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर का नाम भी लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान अनुप्रिया हनुमान अंश के बजट में अपने योगदान को लेकर खुलकर बात की है।

साथ ही फिल्म की इस अपार सफलता को किसी चमत्कार से कम नहीं बताया है। हाल ही में अपनी फिल्म हनुमान अंश को लेकर अनुप्रिया नागर ने समाचार एजेंसी को एक लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है और बताया है कि उन्होंने मूवी के बजट में कितनी भागीदारी दी है। अनुप्रिया ने कहा है- इस फिल्म को सिर्फ मैंने अकेली ने नहीं बल्कि कुल तीन महिलाओं ने प्रोड्यूस किया है और मैं उनमें सबसे छोटी हूं।

मैं पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान इससे जुड़ी। टीम ने मुझे बताया कि फिल्म तो बन गई थी, लेकिन उनके पास पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए पैसे नहीं थे। मैंने अपनी सारी बचत इस मूवी में लगा दी, क्योंकि मैं इससे भावनात्मक रूप से बहुत गहराई से जुड़ी हुई थी।

यह मेरे लिए एक बहुत ही भावनात्मक प्रोजेक्ट है। महाराज जी (नीब करोली बाबा) ने लैरी ब्रिलियंट और स्टीव जॉब्स जैसे कई विदेशियों को प्रेरित किया, लेकिन अभी भीो भारत में बहुत कम लोगों को महाराज जी के बारे में जानकारी है। #WATCH | Ghaziabad, Uttar Pradesh: Producer of Hanuman Ansh movie, Anupriya Nagar says, “… Three women have produced this film, and I am the youngest. I joined during post-production. The team told me that the film had been made, but they did not have the funds for… pic.twitter.com/nh1xkIAPRM मैं चाहती हूं कि लोग उनकी जीवन-कहानी जानें और उनके आश्रम जाए।

मैं यहां एक गलतफहमी का स्पष्टीकरण करना चाहूंगी कि पूरी फिल्म मैंने प्रोड्यूस नहीं है। मैंने कुल बजट का सिर्फ एक-तिहाई हिस्सा दिया था। हां, हमने अपना लगाया हुआ पैसा वापस पा लिया है और फिल्म भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

पूरी टीम का मानना है कि फिल्म का इतना अच्छा प्रदर्शन करना महाराज जी का ही चमत्कार है। फिल्म हनुमान अंश ने 2 करोड़ के बजट में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन कर हर किसी को हैरान कर दिया है। इसके साथ ही ये फिल्म 100 गुना मुनाफा कमाकर इस साल की सबसे सफल हिंदी फिल्म भी बन चुकी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version