राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर: लोकमान्यता के अनुसार भगवान श्रीराम छत्तीसगढ़ के भांचा माने जाते हैं, इसलिए प्रदेशवासियों का उनसे विशेष आत्मीय और पारिवारिक रिश्ता जुड़ा है। हाल ही में अयोध्या धाम स्थित रामलला के दरबार से जुड़ी चोरी की घटना ने न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि देशभर के करोड़ों रामभक्तों की आस्था को गहराई से आहत किया है। श्रद्धालुओं ने इसे अपने आराध्य और भांचा श्रीराम के सम्मान पर लगी चोट के रूप में देखा है। इसी श्रद्धा, संवेदना और सम्मान को अभिव्यक्त करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के ननिहाल की ओर से 25 से 27 जुलाई तक तीन दिवसीय श्रीराम श्रद्धा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित श्रद्धा के नारियल एकत्र किए जाएंगे। इन नारियलों को अयोध्या धाम ले जाकर रामलला के श्रीचरणों में समर्पित किया जाएगा। यह केवल नारियल का समर्पण नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के ननिहाल की ओर से अपने भांचा श्रीराम के प्रति अटूट श्रद्धा, स्नेह, आशीर्वाद और समर्पण का भावपूर्ण संदेश होगा। यात्रा से जुड़ी जानकारी देते हुए बेलतरा विधानसभा के विधायक प्रत्याशी रहे विजय केशरवानी ने कहा यह यात्रा पूर्णतः श्रद्धामयी, शांतिपूर्ण एवं गैर-राजनीतिक होगी। इसका उद्देश्य किसी प्रकार का विरोध या प्रदर्शन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप अपने भांचा श्रीराम के प्रति अटूट श्रद्धा, सम्मान और समर्पण को पूरे गौरव एवं गरिमा के साथ अयोध्या धाम तक पहुंचाना है। यात्रा के प्रत्येक दिवस की पदयात्रा के समापन पर भगवान श्रीराम को भोग अर्पित किया जाएगा तथा समस्त श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन किया जाएगा। तिलक नगर स्थित श्री हनुमान मंदिर से यात्रा का शुभारंभ 25 जुलाई को दोपहर 12 बजे देवकीनंदन चौक स्थित श्री हनुमान मंदिर, तिलक नगर में वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं श्रीराम वंदना के साथ यात्रा का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर मंगला क्षेत्र से आने वाला श्रद्धालुओं का विशेष जत्था भी यात्रा में शामिल होगा। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व श्रद्धालु घर-घर जाकर पीले चावल (अक्षत) एवं सुपारी भेंट कर लोगों को इस पुण्य यात्रा में शामिल होने का आत्मीय निमंत्रण देंगे तीन दिवसीय श्रीराम श्रद्धा आस्था यात्रा का मार्ग

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version