नई दिल्ली: 26/11 मुंबई आतंकी हमलें के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर विशेष विमान से दिल्ली लाया गया. जहां अब उससे पूछताछ की प्रक्रिया शुरू होगी।

राणा को पहले एनआईए मुख्यालय ले जाया गया है, और वहां से उसे दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत में पेश किया जाएगा। एनआईए उसकी हिरासत की मांग करेगी ताकि मुंबई हमले से जुड़े तथ्यों, उसकी साजिश में भूमिका, और आतंकी नेटवर्क की जानकारी हासिल की जा सके। पूछताछ में एनआईए के साथ-साथ अन्य खुफिया एजेंसियां, जैसे रॉ और इंटेलिजेंस ब्यूरो, भी शामिल हो सकती हैं।

राणा को उच्च सुरक्षा व्यवस्था के बीच तिहाड़ जेल में रखे जाने की संभावना है, जहां उसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। यह पूछताछ कई हफ्तों तक चल सकती है, जिसके दौरान मुंबई हमले के अलावा अन्य संभावित आतंकी साजिशों के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी।

तहव्वुर राणा साल 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक डेविड कोलमेन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी का करीबी सहयोगी है. तहव्वुर राणा को लेकर एक विशेष चार्टर्ड विमान बुधवार को अमेरिका से भारत के लिए रवाना हुआ था. वह विमान आज करीब दोपहर 2 बजे के बाद दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरा. 2008 के मुंबई आतंकी हमले में 166 लोग मारे गए थे.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version