राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): CG Finance Department Transfer Order: दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के इस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 27 अधिकारी इधर से उधर, विभाग ने जारी किया आदेश /image: IBC24 File रायपुर: दिवाली से पहले एक बार फिर छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है। इस बार राज्य सरकार ने वित्त विभाग के कई अधिकारियों का ट्रांसफर किया है।
डिपार्टमेंट द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, 27 अधिकारियों को इधर से उधर किया है। जिसमें तहत संयुक्त संचालक, वित्त नियंत्रक, अपर संचालक, उप संचालक, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी और वरिष्ठ लेखाधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल है जिन्हें नई पदस्थापना सौंपी गई है। साथ ही कई अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं, जबकि कुछ को प्रभार से मुक्त किया गया है।
डिपार्टमेंट द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विवेक कुमार मिश्रा को दुर्ग से संचालनालय कोष एवं लेखा, नवा रायपुर भेजा गया है। वहीं अभिषेक शर्मा को नवा रायपुर से दुर्ग स्थित संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा योगेश्वरी डेंजारे को लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर में उप संचालक (वित्त) की जिम्मेदारी दी गई है।
अंकिता सिंह को छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन, रायपुर में उप संचालक (वित्त) बनाया गया है। विनोद कुमार उपगड़े को जिला कोषालय जशपुर, विजय कुमार वर्मा को जिला पंचायत बिलासपुर, चंद्रशेखर सराफ को जिला कोषालय कोरिया और अनिल कुमार सिन्हा को सरगुजा विश्वविद्यालय, अंबिकापुर में नई जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं पद्माकर सिंह परिहार को राज्य ग्रामीण संपर्क प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र, नवा रायपुर में लेखाधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है। आदेश में कैलाश कुमार को ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, विकास आयुक्त कार्यालय नवा रायपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। समीर मिश्रा को संचालनालय मछली पालन, नवा रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं द्वारका प्रसाद वर्मा को दाऊ कल्याण सिंह स्नातकोत्तर संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र, रायपुर के वित्तीय कार्यों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं इसके साथ ही ऋतु कौशिक को दाऊ कल्याण सिंह स्नातकोत्तर संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र, रायपुर के वित्तीय कार्यों के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।वहीं संतोष कुमार सिंह को छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड, रायपुर में उप संचालक (वित्त) के अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया गया है।
उत्तर: कुल 27 अधिकारियों का तबादला किया गया है। सवाल आपका है… 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है. Web Title: CG Finance Department Transfer Order: Chhattisgarh Finance Department Transfer 27 Officers List CG Transfer Order राम-रावण से लेकर सीता और जटायु तक, सभी किरदारों ने छोड़ी अमिट छाप, एक क्लिक में जानें कैसी है फिल्म रामायण कौन है भारत के रहने वाले अमेरिकी नागरिक?
जिन्होंने जीता चुनाव, ट्रंप के करीबियों की हुई हार, जानिए इन कर्मचारियों को मिलेगा केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता, 4 महीने का एरियर भी, भाजपा सरकार ने दी सौगात सॉफ्ट टेनिस टूर्नामेंट में सिंधिया स्कूल ने जीते तीन ब्रॉन्ज मेडल, दो खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन अनियंत्रित होकर खेत में घुसी तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर हुई मौत CG शिक्षक भर्ती परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान, 5 हजार पदों के लिए इस दिन होगा एग्जाम, देखें पूरा शेड्यूल साइबर ठगों का नया जाल, युवक के खाते से उड़ाए 1 लाख रुपए, फ्रॉड का तरीका जान पुलिस के भी उड़े होश दिवाली से आईपीएस अफसरों का तबादला सूची जारी, तीन जिला एसपी सहित इन अफसरों के प्रभार में फेरबदल

