राष्ट्रवाणी: बॉलीवुड के 90 के दशक के 27 लोकप्रिय गानों को गीतकार ने 24 घंटे के अंदर लिखा था। 90 के बेस्ट गाने (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार और सफल दौर के बारे में बात की जाए तो वह 90 का दशक ही।
इस दौर में समलान खान, शाह रुख खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे कई बड़े-बड़े सुपरस्टार बॉलीवुड को मिले। उन सभी कलाकारों पर फिल्माए गए सबसे अधिक लोकप्रिय गीत भी 90s में रिलीज हुए। इसी आधार पर आज हम आपको 90 के दशक एक ऐसे गीतकार के बारे में बताने जा रहें, जिन्होंने उस वक्त सिर्फ एक दिन 27 कल्ट गानों क लिखा था।
आइए जानते हैं कि वह गीतकार कौन हैं- वैसे तो हिंदी सिनेमा का इतिहास 100 साल से अधिक पुराना है। लेकिन 90 का एरा बॉलीवुड का सबसे यादगार एरा रहा था। आज भी 90s की फिल्मों के गानों को खूब सुना जाता है।
लेकिन क्या आपको पता वह कौन सा गीतकार है, जिन्होंने 90 के दशक के लोकप्रिय गानों को लिखा था। आपको बता दें कि वह गीतकार समीर अनजान (Sameer Anjaan) हैं। दरअसल एक पॉडकास्ट के दौरान समीर ने 90 के दशक के गानों को लेकर एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है।
उन्होंने बताया- एक वक्त हुआ करता था कि मेरे पास काम नहीं होता था। लेकिन कहते हैं न जब समय का पहिया घूमता है, तो सबकुछ बदलकर रख देता है। इसके बाद एक दौर ऐसा कि मैंने एक दिन की भीतर 27 गानों को लिखा था, जो 1995 से लेकर 1998 में रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्मों में शामिल रहे।
कमाल की बात ये है कि आज भी उन गानों को खूब सुना जाता है और पसंद किया जाता है। मालूम को समीर द्वारा जिन 27 गानों का जिक्र इस पॉडकास्ट के दौरान किया गया, उनमें से कुछ चुनिंदा गानों की सूची इस प्रकार है- इस तरह के कई 90s हिट्स को समीर अनजान द्वारा लिखा गया था। यही कारण है कि समीर को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का सबसे दिग्गज गीतकार माना जाता है।
