राष्ट्रवाणी: आशा भोसले ने 55 साल पहले एक ऐसा गाना गाया था, जिसके लिए उन्होंने अपनी कुछ मिनटों के लिए सांसे …और पढ़ें 12 वीक तक नंबर वन रहा था आशा भोसले का गाना/ फोटो-इंस्टाग्राम गाने को नशीला बनाने के लिए आशा भोसले ने रोकी थी सांसे 12 हफ्तों तक दुनियाभर में नंबर वन रहा था दिग्गज सिंगर का गाना भारी पॉपुलैरिटी के बाद भी एक कारण से रेडियो पर हुआ था बैन एंटरटेनमेट डेस्क, नई दिल्ली।
सुरों की मल्लिका आशा भोसले (Asha Bhosle) ने 82 साल के करियर में हिंदी सिनेमा की ऑडियंस को कई यादगार गाने दिए हैं। महज 10 साल की कम उम्र में सिंगिग की दुनिया में कदम रखने वालीं आशा भोसले को उनके गानों में वेरिएशन डालने के लिए भी जाना जाता है। ऐसा ही एक किस्सा आशा ताई के कल्ट गाने से जुड़ा है, जिसमें एक नशीलापन लाने के लिए उन्होंने 6 मिनट तक सांसे रोक-रोककर गाना गाया।
सालों पुराना आशा भोसले का कौन सा गाना है, जो आज भी पार्टीज में लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है, चलिए बताते हैं। दिग्गज सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle Songs) के जिस गीत के बारे में हम आपको अपने इस आर्टिकल में बता रहे हैं। वह देवानंद (Dev Anand) और जीनत अमान (Zeenat Aman) की साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ का है।
गाने के लिरिक्स हैं ‘दम मारो दम मिट जाए गम। (Dum Maaro Dum Song)।’ इस गाने को आशा भोसले ने 55 साल पहले अपनी मधुर आवाज से सजाया था। गाने का म्यूजिक आर.डी.बर्मन ने दिया था।
यह बात बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि इस गाने को सफल बनाने के लिए आशा ताई ने कुछ मिनटों के लिए अपनी सांसे रोक ली थी। दरअसल, आर.डी.बर्मन जब ‘दम मारो दम’ का कंपोजिशन कर रहे थे, तो उन्हें एक ऐसी नशीली शराब में डूबी आवाज की तलाश थी, जिसको जीनत अमान के कैरेक्टर को बखूबी जस्टिफाई कर सके, क्योंकि यह सॉन्ग फिल्म के सीन का इम्पोर्टेंट हिस्सा था।
ऐसे में पंचम दा के विजन को भांपकर आशा भोसले ने गाना गाते हुए कुछ पलों कर अपनी सांसे रोकी रहीं, जिससे उनकी आवाज में एक भारीपन, थोड़ा नशा और वो ठहराव आया। जब दम मारो दम गाना बनकर तैयार हुआ और पंचम दा को आशा ताई की आवाज में वहीं नशीली और हिप्पी वाइब मिली, जो वो चाहते थे,तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था।
जब मूवी बनकर रिलीज हुई और सिनेमाघरों में ये गाना बजा, तो दिग्गज सिंगर की आवाज के साथ लोग भी झूम उठे। साल 1972 में यह गाना बिनाका गीतमाला एनुअल लिस्ट में नंबर वन रहा और 18 हफ्तों तक गाना टॉप पर बना रहा। उस दौर में दम मारो दम गाना 12 हफ्तों तक भारत में नंबर वन पोजिशन पर था और यह सरताज गीत बन चुका था।
हरे रामा हरे कृष्णा फिल्म की रिलीज के वक्त ये गाना इतना बड़ा हिट हुआ था कि पूरा देश इस पर झूम रहा था। क्लब और पार्टीज में भी यह गाना बजता था। हालांकि ऑल इंडिया रेडियो ने कुछ समय के लिए इस गाने पर यह कहते हुए बैन लगा दिया था कि दम मारो दम गीत लोगों को नशे, ड्रग्स की तरफ जाने के लिए बढ़ावा दे रहा है।
आशा भोसले की आवाज में गाए इस कल्ट गाने के लिरिक्स आनंद बख्शी ने लिखे थे।
