राष्ट्रवाणी: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ 16 अक्टूबर को रिलीज होगी, जो 26/11 मुंबई आतंकी हमलों पर आधारित है। उज्जवल निकम के किरदार में राजकुमार राव राजकुमार राव ‘प्रहार’ में उज्ज्वल निकम का किरदार निभा रहे हैं फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमलों की सच्ची घटना पर आधारित अजमल कसाब के मुकदमे की कहानी 16 अक्टूबर को रिलीज एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

26/11 के मुंबई (Mumbai 26/11 Attack) आतंकी हमलों पर आधारित कई फिल्में और ओटीटी (OTT) सीरीज आपने देखी होंगी। अब इसी हमले पर बनी एक और फिल्म बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है। हम बात कर रहे हैं राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की फिल्म ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ (Prahaar) की।

इस मूवी में उनके अपोजिट वामिका गब्बी (Wamika Gabbi) नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर 29 सितंबर को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर लॉन्च किया गया। इस खास मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ फिल्म की कास्ट और क्रू भी वहां मौजूद थे।

बता दें कि सीएसएमटी (CSMT) उन जगहों में से एक थी जहां 2008 में हमला हुआ था। ट्रेलर की बात करें तो फिल्म की कहानी 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों से जुड़ी हुई है। यह मुख्य रूप से आतंकी अजमल कसाब (Ajmal Kasab) के मुकदमे पर केंद्रित है,जिसे हमलों के दौरान पकड़ा गया था।

ट्रेलर में ऐसे कई दृश्य हैं जो निश्चित रूप से आपके रोंगटे खड़े कर देंगे और आपको मुंबई में हुई सबसे भयानक घटनाओं में से एक की याद दिला देंगे। राजकुमार राव ने फिल्म में उज्ज्वल निकम का रोल निभाया है और इसमें वो बेहद शानदार लगे। उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे असल जिंदगी के किरदारों को निभाने के लिए एकदम सही एक्टर हैं।

फिल्म में वामिका गब्बी, निकम की पत्नी के रोल में नजर आएंगी। फिल्म में सिकंदर खेर और जयदीप अहलावत जैसे टैलेंटेड एक्टर्स भी हैं। दोनों ने ट्रेलर में अपनी जबरदस्त छाप छोड़ी है।

साथ ही, अजमल कसाब का रोल निभाने वाले एक्टर ललित प्रभाकर ट्रेलर के आखिर में हमारा ध्यान खींचते हैं। वह आपको नफरत करने के लिए मजबूर कर देंगे। ट्रेलर देखने में काफी जबरदस्त लग रहा है।

अब मूवी कैसा परफॉर्म करती है ये आपको 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में पता लग जाएगा। इसे अविनाश अरुण ने डायरेक्ट किया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version