राष्ट्रवाणी: मनेंद्र पटेल, भिलाई। दुर्ग जिले से आए आरोपियों द्वारा रायपुर जिले में एक नाबालिग का अपहरण कर उसे कार में बैठाकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाने, मारपीट और लूट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, 17 वर्षीय नाबालिग को दलदल सिवनी रोड, मोवा से कार में बैठाया गया और उसके साथ मारपीट की गई।

आरोप है कि रास्ते में उसके ब्रेसलेट, गले की चेन, अंगूठी, दो मोबाइल फोन और 40 हजार रुपये नगद छीन लिए गए। इसके बाद उसे भिलाई ले जाकर करीब 10-11 युवकों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। मेडिकल जांच में उसके जबड़े में तीन जगह फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए रायपुर डेंटल कॉलेज रेफर किया गया।

घटना 10 सितंबर 2026 की बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, अरमान सिद्दीकी, रोशन सोनी (ज्वैलरी दुकान संचालक), मुदित मिश्रा और शिव सोनी ने दलदल सिवनी रोड, मोवा से 17 वर्षीय नाबालिग को एक वरना कार में बैठाया। कार में बैठाने के बाद ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई।

इसके बाद उसे माना ले जाया गया, वहां भी उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि नाबालिग को भिलाई ले जाते समय कुम्हारी टोल प्लाजा के पास कार में ही उसके ब्रेसलेट, गले की चेन, अंगूठी, दो मोबाइल फोन और 40 हजार रुपये नगद छीन लिए गए। बताया गया है कि 40 हजार रुपये उसके दोस्त के थे, जो उससे रकम लेने आने वाला था।

आरोप है कि दोस्त के पहुंचने से पहले ही आरोपियों ने रकम लूट ली। इसके अलावा घायल के मोबाइल फोन से सिम कार्ड निकालने का भी आरोप है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, नाबालिग को भिलाई के एक मैदान में ले जाने के बाद पांच-छह अन्य युवक भी वहां पहुंचे।

इसके बाद करीब 10-11 युवकों ने उसे घेर लिया और जमकर मारपीट की। आरोप है कि उसपर बेसबॉल बैट से करारा जवाब देते हुए तीखा हमला बोला गया। घटना में रोशन सोनी के ज्वेलरी व्यवसाय से जुड़े होने की जानकारी भी सामने आई है।

आरोपियों के मन में पुलिस का कोई भय नहीं रहा और वे भिलाई से रायपुर आकर वारदात को अंजाम देने के बाद घायल को वापस भिलाई ले गए। भिलाई ले जाते समय पुलिस वाले से आरोपियों ने मुलाकात की। पीड़ित के अनुसार, वह व्यक्ति खाकी वर्दी में था और ऊपर जैकेट पहना हुआ था।

आरोप है कि उस व्यक्ति ने आरोपियों को पहले घायल को कपड़े दिलाने और फिर थाने जाकर उसके खिलाफ झूठी शिकायत कर उसे थाने में बैठवाने की सलाह दी। पीड़ित का दावा है कि उसने कार में बैठे-बैठे यह बातचीत स्वयं सुनी। इसके बाद आरोपी कथित रूप से इसी योजना के तहत जामुल थाना पहुंचे और खुद को पीड़ित बताने का प्रयास किया।

हालांकि, जामुल थाना प्रभारी राकेश कुटेश्वर ने मामले की जानकारी लेने के बाद आरोपियों से पूछताछ की और पीड़ित की ओर से अपराध दर्ज किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रोशन सोनी और अरमान सिद्दीकी से पूछताछ के दौरान उनके बयानों में विरोधाभास सामने आया। बताया गया है कि दोनों ने पूछताछ के दौरान तीन बार अपने बयान बदले।

इसके बाद पुलिस ने घटनाक्रम की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ किडनैपिंग और लूट जैसी गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया। दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल के निर्देशन में मामले में कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है। मोवा से कथित रूप से युवक को कार में बैठाकर ले जाने से लेकर माना, कुम्हारी टोल प्लाजा और भिलाई तक की गतिविधियों में कार की आवाजाही, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और कथित रूप से लूटे गए सामान की छानबीन कर रही है।

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करेंछत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version