राष्ट्रवाणी: आशुतोष तिवारी, जगदलपुर। दंतेवाड़ा में अंधविश्वास के चलते एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। गीदम थाना क्षेत्र के समलूर गांव में जादू-टोना करने के शक में 65 वर्षीय सुखराम सोढ़ी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, उईकापारा निवासी सुखराम सोढ़ी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। उनके चेहरे, गाल, कान और माथे पर चोट के निशान मिले थे। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट लगने से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गांव में सुखराम सोढ़ी पर जादू-टोना करने का शक किया जा रहा था। इसी संदेह और नाराजगी के चलते आरोपियों ने बुजुर्ग की हत्या की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने संदेह के आधार पर पूछताछ की तो धनीराम भोगामी उर्फ मोटू, बिनेश सोढ़ी उर्फ बीनू और मंगतू सोढ़ी की संलिप्तता सामने आई। आरोपियों के बताए अनुसार पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लकड़ी का पट्टा और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
Trending
- हवा में विमान का इंजन फेल : बिलासपुर से दिल्ली जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 54 यात्री थे सवार – राष्ट्रवाणी
- रायपुर में देर रात टला बड़ा हादसा VIDEO : तेज आवाज में डीजे बजाने से सदर बाजार में गिरा जर्जर इमारत का हिस्सा, बाल-बाल बचे लोग – राष्ट्रवाणी
- 12 सितंबर राशिफल: शनिवार को शनिदेव और हनुमान जी की कृपा से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल – राष्ट्रवाणी
- Is Today Bank Closed: क्या आज 12 सितंबर को बैंक बंद हैं, चेक करें आपके शहर में शनिवार को बैंक खुले हैं या नहीं – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में भाजपा को झटका… मंत्री खुशवंत के भाई ढाल दास कांग्रेस में शामिल, मुंगेली विधानसभा से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा – राष्ट्रवाणी
- नवा रायपुर के इंद्रावती भवन की लिफ्ट में मचा हड़कंप, तेज झटके के बाद बीच रास्ते अचानक रुकी; 30 मिनट तक फंसे अधिकारी-कर्मचारी – राष्ट्रवाणी
- CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश का अलर्ट, जानिए अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? – राष्ट्रवाणी
- अंधविश्वास ने ली जान: जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी

