राष्ट्रवाणी: राज्य ब्यूरो, , रायपुर। नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन में शुक्रवार को लिफ्ट मेंटेनेंस व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए। यहां एक लिफ्ट अचानक बीच रास्ते रुक गई, जिसके अंदर आधा दर्जन से अधिक अधिकारी-कर्मचारी करीब 30 मिनट तक फंसे रहे। घटना के दौरान लिफ्ट में मौजूद लोगों में घबराहट का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, लिफ्ट एक मंजिल से दूसरी मंजिल की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक तेज झटका लगा और लिफ्ट बीच रास्ते रुक गई। इसके बाद दरवाजा बंद रहा और लिफ्ट में किसी तरह की हलचल नहीं हुई। अंदर मौजूद लोगों को घबराहट होने लगी और दम घुटने जैसी स्थिति महसूस होने लगी। लिफ्ट बंद होने की जानकारी मिलते ही इंद्रावती भवन में मौजूद कर्मचारियों ने राहत और बचाव की कोशिश शुरू की। इसके बाद मेंटेनेंस टीम और सुरक्षाकर्मी भी मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला जा सका। इसके बाद अंदर फंसे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद इंद्रावती भवन में लगी लिफ्टों के रखरखाव और नियमित सुरक्षा जांच को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इंद्रावती भवन में रोजाना बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी लिफ्ट का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में बीच रास्ते लिफ्ट का अचानक रुकना किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था। घटना के बाद लिफ्ट की तकनीकी जांच और मेंटेनेंस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए हैं।
Trending
- हवा में विमान का इंजन फेल : बिलासपुर से दिल्ली जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 54 यात्री थे सवार – राष्ट्रवाणी
- रायपुर में देर रात टला बड़ा हादसा VIDEO : तेज आवाज में डीजे बजाने से सदर बाजार में गिरा जर्जर इमारत का हिस्सा, बाल-बाल बचे लोग – राष्ट्रवाणी
- 12 सितंबर राशिफल: शनिवार को शनिदेव और हनुमान जी की कृपा से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल – राष्ट्रवाणी
- Is Today Bank Closed: क्या आज 12 सितंबर को बैंक बंद हैं, चेक करें आपके शहर में शनिवार को बैंक खुले हैं या नहीं – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में भाजपा को झटका… मंत्री खुशवंत के भाई ढाल दास कांग्रेस में शामिल, मुंगेली विधानसभा से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा – राष्ट्रवाणी
- नवा रायपुर के इंद्रावती भवन की लिफ्ट में मचा हड़कंप, तेज झटके के बाद बीच रास्ते अचानक रुकी; 30 मिनट तक फंसे अधिकारी-कर्मचारी – राष्ट्रवाणी
- CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश का अलर्ट, जानिए अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? – राष्ट्रवाणी
- अंधविश्वास ने ली जान: जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी

