राष्ट्रवाणी (जशपुर ब्यूरो): छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शराब की लत में डूबी एक मां ने अपने महज 3 महीने के नवजात बेटे को 1.8 लाख रुपये में बेच दिया. लगभग 7 महीने बाद जशपुर पुलिस की विशेष टीम ने बच्चे को पश्चिम बंगाल से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है और उसे चाइल्डलाइन की देखरेख में सौंप दिया गया है. पुलिस ने इस मानव तस्करी के मामले में आरोपी मां यशोदा यादव, बिचौलिए सुकरू आलम और पश्चिम बंगाल के खरीदार शेख अलविन समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पूछताछ में सामने आया कि खरीदार ने अपनी बेटी के लिए यह बच्चा खरीदा था, क्योंकि उसकी केवल बेटियां ही थीं. घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्चे की दादी लक्ष्मी बाई ने अगस्त महीने में जशपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस की जांच में सबसे पहले दलाल सुकरू आलम पकड़ा गया, जिसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर 10 महीने के हो चुके मासूम को सकुशल बचा लिया. फिलहाल पुलिस इस गिरोह के पुराने रिकॉर्ड और अन्य आरोपी महिलाओं की भूमिका की गहन जांच कर रही है.
Trending
- शंकर शरण को भारतीय पीएसयू – ओएनजीसी पेट्रोकेमिकल्स मार्केटिंग लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया
- Durg Suicide News: युवक से प्रताड़ित होकर युवती ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी पूरी कहानी – राष्ट्रवाणी
- बस्तर: के बड़े बोदल में पादरियों का प्रवेश प्रतिबंधित, ग्रामसभा ने पेसा कानून का हवाला देकर लिया निर्णय – राष्ट्रवाणी
- भिलाई: इंडस्ट्रियल एरिया में सैकड़ों उद्योगों के सामने मंडरा रहा तालेबंदी का संकट, कलेक्टर से मिले व्यापारी – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में बिक रही आइसक्रीम में मिला फंगस, खाद्य विभाग की टीम ने 85 डिब्बे मौके पर नष्ट किए – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 1 हजार किमी लंबे धार्मिक कॉरिडोर का होगा विकास! डोंगरगढ़ समेत 5 प्रमुख धाम होंगे शामिल – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: सिम्स अस्पताल की नर्सों ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन, ठेका प्रथा बंद करने की हुंकार, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में बढ़ गई स्कूलों की छुट्टी, दीपावली में पांच दिन की जगह अब इतने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी – राष्ट्रवाणी
