राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर: मरवाही वन मंडल क्षेत्र में तीन हाथियों का दल लगातार विचरण कर रहा है। हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। नुकसान भी पहुंचा रहे हैं। चिचगोहना गांव में तीन मकानों को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही घुसरिया और चिचगोहना गांवों में करीब 15 किसानों की फसलों को भी हाथियों ने रौंद दिया है। फसल और मकानों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए वन विभाग की टीम प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रही है। अधिकारियों के अनुसार जांच के बाद नियमानुसार प्रभावित ग्रामीणों को सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हाथियों की मौजूदगी के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है और हाथियों की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए अमले को तैनात किया गया है। विभाग द्वारा प्रभावित गांवों में लगातार निगरानी के साथ ग्रामीणों को सावधानी बरतने की समझाइश दी जा रही है। विभाग के अनुसार तीनों हाथी वर्तमान में मरवाही वन परिक्षेत्र के सिवनी परिसर अंतर्गत घुसरिया बीट के कक्ष क्रमांक 2051 में मौजूद हैं। हाथियों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से बचने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। मध्य प्रदेश की सीमा से मरवाही में प्रवेश हाथियों का यह दल मध्यप्रदेश की सीमा की ओर से मरवाही वन क्षेत्र में पहुंचा है। वन विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले दिनों में हाथियों का दल सिवनी, मरवाही, सचराटोला और पंडरी क्षेत्रों की ओर बढ़ सकता है। इसे देखते हुए इन क्षेत्रों के वन कर्मचारियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। प्रभावित गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अकेले जंगल की ओर न जाएं, हाथियों के करीब जाने का प्रयास न करें और हाथियों के दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
Trending
- पेसा व वन अधिकार कानून का क्रियान्वयन राज्य सरकार की प्राथमिकता : CM साय
- डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
- छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण की बड़ी पहल, स्थापित होंगे 1460 गौधाम
- CM विष्णुदेव साय ने ‘गोल्डन आवर’ व ‘सरल’ डिजिटल प्लेटफॉर्म का किया शुभारंभ
- रायपुर स्टेशन से 500 किलो नकली पनीर अमरकंटक एक्सप्रेस से जब्त
- विष्णु देव साय कैबिनेट के 7 बड़े फैसले : छत्तीसगढ़ में AI मिशन को मंजूरी
- छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 7 बड़े फैसले: एआई मिशन, बेमल प्लांट और डिजिटल सुशासन को मिली मंजूरी – राष्ट्रवाणी
- महादेव घाट पर सावन रील्स और फोटोशूट का क्रेज: जानिए कैसे युवा मना रहे हैं मानसून का जश्न – राष्ट्रवाणी
