राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। सावन की शुरुआत के साथ ही शहर में धार्मिक आस्था के साथ सावन थीम पर फोटोशूट और रील्स बनाने का सिलसिला भी तेज हो गया है। महादेव घाट स्थित खारुन नदी का किनारा इन दिनों युवाओं और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए पसंदीदा लोकेशन बना हुआ है। हाल ही में इस लोकेशन पर लोकप्रिय इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर और मॉडल दीया मूलचंदानी ने सावन विशेष रील्स की शूटिंग पूरी की है। इस शूट की खास बात इसकी पारंपरिक थीम रही, जिसमें हरे रंग के वस्त्रों और आकर्षक श्रृंगार को प्रमुखता दी गई। शूट में मेकअप आर्टिस्ट प्रीति मोहबे ने मेकअप किया, जबकि सावन की थीम के अनुरूप परिधान फैशन डिजाइनर पूजा गिरी गोस्वामी ने तैयार किए थे। परंपरा और आधुनिकता का मेल: युवा सावन के पारंपरिक रंगों, लोक संस्कृति और शिव भक्ति को आधुनिक रील्स के जरिए इंटरनेट मीडिया पर प्रस्तुत कर रहे हैं। फैशन और कंफर्ट: इस सीजन में भारी कपड़ों की बजाय हल्के, आरामदायक और पारंपरिक डिजाइन वाले हरे परिधानों की मांग सबसे ज्यादा है। बेहतरीन लोकेशन्स: रायपुर के मंदिर, घाट और प्राकृतिक स्थल युवाओं को अपनी क्रिएटिविटी दिखाने के लिए बेहतरीन बैकड्रॉप प्रदान कर रहे हैं। थीम आधारित कपड़े चुनें: सावन की पहचान हरे रंग से है, इसलिए पारंपरिक हरे परिधान या आकर्षक प्रिंट के कपड़े पहनें जो कैमरे पर शानदार दिखें। सही समय का चुनाव: सुबह के समय या धूप ढलने के बाद (गोल्डन ऑवर) का समय वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के लिए सबसे बेहतरीन होता है। सुरक्षा और स्वच्छता का ध्यान: नदी किनारे या घाट पर शूटिंग करते समय अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें और आसपास की स्वच्छता बनाए रखें।
Trending
- मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- BEML संयंत्र बनेगा विकास का आधार
- छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओवररेटिंग मामले में दो SI निलंबित
- पेसा व वन अधिकार कानून का क्रियान्वयन राज्य सरकार की प्राथमिकता : CM साय
- डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
- छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण की बड़ी पहल, स्थापित होंगे 1460 गौधाम
- CM विष्णुदेव साय ने ‘गोल्डन आवर’ व ‘सरल’ डिजिटल प्लेटफॉर्म का किया शुभारंभ
- रायपुर स्टेशन से 500 किलो नकली पनीर अमरकंटक एक्सप्रेस से जब्त
- विष्णु देव साय कैबिनेट के 7 बड़े फैसले : छत्तीसगढ़ में AI मिशन को मंजूरी

