राष्ट्रवाणी: डिजिटस डेस्क, भिलाई। भिलाई नगर थाना क्षेत्र के पॉश इलाके प्रियदर्शिनी परिसर में शुक्रवार की सुबह-सुबह चेन स्नेचिंग की एक घटना आई है। घर के बाहर सुबह की सैर कर रही एक महिला को बाइक सवार शातिर बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। उनके गले से सोने की चेन झपटने की कोशिश की। हालांकि, छीना-झपटी के दौरान तीन तोले की सोने की चेन टूटकर वहीं जमीन पर गिर गई, जिसे बाद में पुलिस ने मौके से बरामद कर लिया। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला शुक्रवार सुबह अपने घर के सामने टहल रही थी। इसी दौरान बाइक से पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने अचानक उन पर झपट्टा। सभी महिला के गले में पहनी सोने की चेन खींचने लगे। महिला ने साहस दिखाते हुए विरोध किया, जिससे बदमाशों के हाथ में पूरी चेन नहीं आ सकी और झटके से टूटकर घटनास्थल पर ही गिर गई। पकड़ाए जाने के डर से बदमाश तुरंत मौके से बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए, ससप विजय अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी, सुपेला थाना प्रभारी निरीक्षक शिवनारायण सिंह और क्राइम ब्रांच की विशेष टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने पीड़िता से पूरी घटना की जानकारी ली और मौका-मुआयना किया। इसके साथ ही जमीन पर गिरी हुई सोने की चेन को जब्त कर लिया गया। अब ककतव फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों और क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि बदमाशों का जल्द ही सुराग लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुबह या देर शाम सुनसान रास्तों पर टहलते समय सतर्क रहें और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति नजर आने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
Trending
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी
