राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर: शासकीय नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लोगों से 3.78 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। टिकरापारा थाना क्षेत्र के छत्तीसगढ़ नगर निवासी टेलर धन्नू राम ध्रुव की शिकायत पर पुलिस ने प्रमोद केशरवानी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपित ने खुद को मंत्री और अधिकारियों से अच्छी पहचान वाला बताकर नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया था। शिकायत के अनुसार उसने एक युवक को कवर्धा के तहसील कार्यालय में करीब चार माह काम भी कराया, लेकिन बाद में उसका वेतन नहीं दिलाया। रकम लेने के बाद आरोपित ने मोबाइल बंद कर दिया और संपर्क से बाहर हो गया। धन्नू राम ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2023 में प्रमोद केशरवानी उनके घर के पास किराये से रहता था। वह अक्सर अधिकारियों के साथ आने-जाने की बात बताता था। इसी दौरान छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व विभाग में भर्ती की जानकारी देते हुए उसने शासकीय नौकरी लगवाने का दावा किया। धन्नू राम को उसकी बातों पर भरोसा हो गया।
Trending
- सीआईएसएफ ने एक बार फिर भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र के हजारीबाग में अवैध रूप से परिवहन किए गए कोयले ले जा रहे ट्रक को जब्त कर लिया
- आईओसी ने घरेलू टैंकर बेड़े को उच्च माल ढुलाई लागत के रूप में देखा, इरोड कच्चे तेल पर छूट – भारतीय पीएसयू
- भारी बारिश और तूफान का खतरा: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बंद रहेंगे सभी शासकीय और निजी स्कूल, प्रशासन का बड़ा फैसला – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, पर्ची सुधार और बंटवारे के नाम पर ले रहा था नोटों की गड्डी – राष्ट्रवाणी
- जांजगीर: में प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली का आरोप, दूसरी किस्त के नाम पर पैसे मांगने की शिकायत – राष्ट्रवाणी
- गढ़चिरौली में मिले माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार और 100 बम, पुलिस ने जंगल से खोज निकाले – राष्ट्रवाणी
- बीरगांव निगम में 7.19 करोड़ का खेल, जल प्रबंधन का पैसा दूसरी योजना में लगाया; ऑडिट विभाग ने मांगा हिसाब – राष्ट्रवाणी
- CGPSC को बड़ा झटका.. मुख्य परीक्षा की उत्तरपुस्तिका से गायब मिले 4 पन्ने, हाईकोर्ट ने अभ्यर्थी को मुआवजा देने का दिया आदेश – राष्ट्रवाणी

