राष्ट्रवाणी: 3 राज्यों में ‘मॉन्सटर तूफान’ का आपातकाल अलर्ट, अगले 48 घंटे सबसे खौफनाक3 राज्यों में ‘मॉन्सटर तूफान’ का आपातकाल अलर्ट, अगले 48 घंटे सबसे खौफनाक, बिजली-पानी-घर कुछ नहीं छोड़ाWritten by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 23:40 ISTअमेरिका में थैंक्सगिविंग के वक्त पूर्वी तट पर आए तेज तूफान ने भारी तबाही मचाई है. तेज हवाओं और बाढ़ से कई इलाकों का बुरा हाल है. हालात बिगड़ने पर न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क और वर्जीनिया समेत कई जगहों पर इमरजेंसी लगानी पड़ी है. तूफान की वजह से 1.60 लाख से ज्यादा घरों और दुकानों की बिजली गुल हो गई है. कई जगहों पर सड़कें टूट गई हैं और इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है. अधिकारियों ने लोगों को गंदे पानी, गिरे बिजली के तारों और कमजोर इमारतों से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी है. फिलहाल प्रभावित इलाकों में राहत और मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है.थैंक्सगिविंग तूफान के बाद आपातकाल जारीअमेरिका में थैंक्सगिविंग के त्योहार के वक्त पूर्वी तट पर आए शक्तिशाली तूफान ने तबाही की ऐसी तस्वीर छोड़ी है, जिससे दो दिन बाद भी कई राज्यों में हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं. डेढ़ लाख से ज्यादा घरों और दुकानों-प्रतिष्ठानों में बिजली गुल है. कई शहरों और तटीय इलाकों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है और लोग अपने टूटे-फूटे घरों व कारोबार को संभालने में जुटे हैं. नुकसान का पूरा हिसाब अभी तक नहीं लग पाया है, लेकिन कई राज्यों में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है और लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है. थैंक्सगिविंग अमेरिका का बड़ा राष्ट्रीय त्योहार है, जिसे हर साल नवंबर के चौथे गुरुवार को मनाया जाता है. लोग इस मौके पर अपनों के साथ मिलकर खुशियां मनाते हैं, लेकिन इस बार पूर्वी तट के लोगों के लिए यह त्योहार मुसीबत और भारी नुकसान की याद लेकर आया है. डेढ़ लाख से ज्यादा घरों में अंधेरा और तेज हवाओं का कहर एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार सुबह तक 1.60 लाख से अधिक घरों और प्रतिष्ठानों में बिजली बहाल नहीं हो सकी थी. इनमें से करीब एक-तिहाई प्रभावित लोग अकेले पेंसिल्वेनिया में हैं. गुरुवार को जब यह तूफान आया, तो 50 से 70 मील प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, जिसने पेड़ों, बिजली के खंभों और इमारतों को जमकर नुकसान पहुंचाया. इस तूफान का असर नॉर्थ कैरोलिना से लेकर न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क और न्यू इंग्लैंड तक देखने को मिला. कई इलाकों में समुद्र का पानी सड़कों और घरों में घुस गया, पेड़ उखड़ गए और बिजली सप्लाई ठप पड़ गई. न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क और वर्जीनिया में आपातकाल की घोषणा Advertisementहालात की गंभीरता को देखते हुए न्यू जर्सी ने अपने सभी 21 काउंटियों में आपातकाल लागू कर दिया है. न्यूयॉर्क ने न्यूयॉर्क सिटी, लॉन्ग आइलैंड और आसपास के इलाकों में इमरजेंसी घोषित की है. वहीं वर्जीनिया की गवर्नर एबिगेल स्पैनबर्गर ने भी तटीय बाढ़, बंद सड़कों और बुनियादी ढांचे को पहुंचे नुकसान के चलते राज्य में आपातकाल का ऐलान किया है. न्यू जर्सी के तटीय इलाकों में पानी बढ़ने से बचाव दलों को घरों और गाड़ियों में फंसे लोगों को बाहर निकालना पड़ा. अटलांटिक सिटी में 14 लोगों को सुरक्षित बचाया गया. वहीं मैरीलैंड के मोंटगोमरी काउंटी में थैंक्सगिविंग की सुबह एक भारी-भरकम पेड़ घर पर आ गिरा. दमकलकर्मियों ने खिड़की और सीढ़ी के सहारे दो लोगों को बाहर निकाला. गनीमत रही कि दोनों को चोट नहीं आई, लेकिन घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और परिवार को अपना घर छोड़ना पड़ा. पीने के पानी पर संकट और बाढ़ का भयानक स्तर मैरीलैंड में दो जल शोधन संयंत्रों में बिजली बंद होने से पीने के पानी की सप्लाई पर भी असर पड़ा. इसके बाद करीब 19 लाख ग्राहकों से कहा गया कि वे पानी का इस्तेमाल सिर्फ बेहद जरूरी कामों के लिए ही करें. हालांकि, बाद में बिजली आने के बाद यह सलाह वापस ले ली गई. न्यू जर्सी और वर्जीनिया के कई हिस्सों में बाढ़ ने कहर ढाया. अटलांटिक सिटी में ज्वार का स्तर 8.28 फीट तक पहुंच गया, जो 2012 के सुपरस्टॉर्म सैंडी के बाद सबसे ज्यादा है. वर्जीनिया के नॉरफोक शहर में पानी का स्तर 7.59 फीट दर्ज किया गया, जो वहां के इतिहास में चौथा सबसे ऊंचा स्तर है. नॉरफोक प्रशासन को 2,000 से ज्यादा इमरजेंसी कॉल मिलीं. मौसम विभाग ने पहले ही आगाह किया था कि तेज हवाएं और ऊंचा ज्वार मिलकर तटीय बाढ़ को और खतरनाक बना सकते हैं. कारोबार को झटका और तटबंधों को भारी नुकसान तूफान का सीधा असर कारोबार और पर्यटन से जुड़े कामों पर भी पड़ा है. केप के मशहूर ‘लोब्स्टर हाउस’ रेस्तरां में करीब छह इंच पानी भर गया, जिसके चलते इसे अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा. मालिक कीथ लॉडेमन ने बताया कि उनके स्टाफ ने पहले भी ऐसी बाढ़ देखी है, लेकिन खराब हुए सामान को फौरन बदलना सबसे बड़ी चुनौती है. नॉर्थ कैरोलिना के हैटरस और ओक्राकोक द्वीपों में तटबंधों को भारी नुकसान पहुंचा है. हजारों फीट रेत के टीले बह गए और हाईवे-12 के कुछ हिस्से टूट गए. एवॉन फिशिंग पियर को भी नुकसान पहुंचा है. कनेक्टिकट में भी कई सड़कों पर पानी भर गया, गाड़ियां फंस गईं और गिरे हुए पेड़ों व तारों की वजह से आवाजाही ठप हो गई. तूफान के बाद भी छिपे हैं कई बड़े खतरे अमेरिका में आए इस थैंक्सगिविंग तूफान का जोर भले ही थोड़ा कम हो रहा हो, लेकिन इसके बाद भी कई ऐसे खतरे हैं जो आसानी से नजर नहीं आते. अधिकारियों ने साफ कहा है कि मौसम साफ दिखने का यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि खतरा टल गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि नॉर्थ कैरोलिना के तटीय इलाकों में भरा बाढ़ का पानी गंदा और दूषित हो सकता है, जबकि न्यूयॉर्क में कई मकान इतने कमजोर और क्षतिग्रस्त हो चुके हैं कि उनमें जाने से पहले जांच कराना जरूरी है. जैसे-जैसे लोग सफाई और मरम्मत में जुट रहे हैं, प्रशासन बार-बार चेता रहा है कि टूटी इमारतें, पानी भरी सड़कें और गिरे बिजली के तार जानलेवा साबित हो सकते हैं. सेहत, इमारतों और सड़कों को लेकर सख्त चेतावनी नॉर्थ कैरोलिना के ‘केप हैटेरस नेशनल सीशोर’ इलाके में नेशनल पार्क सर्विस ने लोगों से अपील की है कि वे बीच और गांवों के पास पार्किंग में भरे बाढ़ के पानी से दूर रहें. शुक्रवार को जारी अपडेट में बताया गया कि तूफान से कई सेप्टिक सिस्टम को नुकसान पहुंचा हो सकता है, जिससे पानी दूषित होने और बीमारी फैलने का खतरा है. बीच पर टूटी इमारतों का मलबा भी फैला मिला है और एवॉन फिशिंग पियर की मरम्मत का आकलन किया जा रहा है. ईस्टर्न नॉर्थ कैरोलिना नेशनल पार्क्स के अधीक्षक डेविड हैलाक ने कहा कि पर्यटकों और कर्मचारियों की सुरक्षा सबसे ऊपर है और राहत व मरम्मत का काम जारी है. न्यूयॉर्क शहर के आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने उन लोगों को खास सावधानी बरतने को कहा है जिनके घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं. शुक्रवार की सलाह में कहा गया कि ऐसे लोग घर में जाने से पहले किसी लाइसेंस प्राप्त इंजीनियर या वास्तुकार से जांच करवाएं. प्रशासन ने चेताया है कि बाढ़ के पानी में सीवेज, केमिकल या बिजली से जुड़े खतरे हो सकते हैं. लोगों को गिरे पेड़ों और तारों से दूर रहने के साथ-साथ बुजुर्गों, दिव्यांगों और बेसमेंट या निचले इलाकों में रहने वालों की खबर लेने को भी कहा गया है. न्यूयॉर्क प्रशासन ने लोगों से कहा है कि वे सफाई शुरू करने से पहले नुकसान की फोटो जरूर खींच लें. आपदा प्रबंधन आयुक्त क्रिस्टीना फैरेल ने कहा कि नुकसान की जानकारी और फोटो से शहर को सही आकलन करने में मदद मिलती है और जरूरत पड़ने पर संघीय मदद मांगने में भी यह काम आ सकती है. नॉर्थ कैरोलिना के ‘आउटर बैंक्स’ में अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जमा पानी के नीचे सड़कें उखड़ी हो सकती हैं या मलबा छिपा हो सकता है, और खारे पानी से गाड़ियों को बड़ा नुकसान हो सकता है. डेर काउंटी के अधिकारियों ने शुक्रवार शाम बताया कि समुद्र का पानी दोबारा सड़कों तक आने से थैंक्सगिविंग-डे पर किए गए कुछ मरम्मत काम खराब हो गए हैं. फिलहाल टीमें मलबा हटाने, रेत के टीले बनाने और सड़कें सुधारने में लगी हैं, जबकि लोग अगले खतरे और नुकसान के बीच संभलने की कोशिश कर रहे हैं.About the AuthorIntroduction: If world leaders are arguing, borders are shifting, or a geopolitical storm is brewing somewhere on the planet, chances are Utkarsha Srivastava is already writing about it. Experience: A digita…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए देखें.First Published :November 28, 2026, 23:40 ISTऔर पढ़ें

