राष्ट्रवाणी: रोकी गई हजारों लोगों की पेंशन, सरकार का बड़ा ऐलान, मानी साइबर अटैक की बातरोक दी गई हजारों लोगों की पेंशन, आनन-फानन में सरकार का बड़ा ऐलान, मंथ एंड में गवर्नमेंट सिस्टम पर हुआ साइबर अटैकWritten by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 23:16 ISTब्रिटेन के वर्क एंड पेंशन डिपार्टमेंट यानी DWP ने मान लिया है कि उसके सिस्टम पर साइबर हमला हुआ है. इससे स्टेट पेंशन, यूनिवर्सल क्रेडिट और पीआईपी जैसी ऑनलाइन सेवाएं ठप पड़ गईं. लाखों लोगों को लॉगिन करने और पेमेंट में भारी दिक्कत आई. सरकार और विभाग ने लोगों को भरोसा दिलाया है. उन्होंने कहा कि नियमित पेंशन और भत्तों का पैसा नहीं रुकेगा. ऑनलाइन जर्नल न भर पाने पर भी किसी पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।
फिलहाल नेशनल साइबर सिक्योरिटी सेंटर और एक्सपर्ट्स जांच में जुटे हैं. वो ये पता लगा रहे हैं कि हमले की वजह क्या है और इसके पीछे किसी बाहरी ताकत का हाथ तो नहीं है.यूके में सरकारी सिस्टम पर साइबर अटैकमहीने के आखिर में सरकारी सिस्टम पर हुए बड़े साइबर हमले ने लोगों की नींद उड़ा दी है. ब्रिटेन के वर्क एंड पेंशन डिपार्टमेंट यानी DWP ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि उसके सिस्टम पर साइबर अटैक हुआ है, जिसकी वजह से लाखों लोगों की ऑनलाइन पेंशन और बेनिफिट्स सेवाओं तक पहुंच ठप पड़ गई. 26 नवंबर की रात को सामने आई इस गड़बड़ी पकड़े जाने के बाद एहतियात के तौर पर कई अहम सेवाएं बंद करनी पड़ीं, जिसके चलते लोगों में अफरा-तफरी और बेचैनी का माहौल बन गया. महीने के आखिर में जब लोगों को अपनी पेंशन और सरकारी मदद का इंतजार रहता है, तब सिस्टम के ठप होने और सेवाओं के रुकने की खबरों ने हर किसी को परेशान कर दिया है. पेंशन रुकी, यूनिवर्सल क्रेडिट और पीआईपी जैसे पोर्टल हुए ऑफलाइन 28 नवंबर तक कई जरूरी पोर्टल बंद रहने और लॉगिन न हो पाने से लाखों लोगों को भारी दिक्कत उठानी पड़ी. हालात को संभालने के लिए सरकार और विभाग को आनन-फानन में बड़े ऐलान करने पड़े और लोगों को भरोसा दिलाना पड़ा कि नियमित भुगतान और पेंशन को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है. अब ये जांच तेज हो गई है कि इस हमले के पीछे कौन है और क्या इसके तार किसी बाहरी ताकत से जुड़े हैं. ये पूरी घटना ऐसे वक्त में हुई है जब महीना खत्म होने को है और लाखों लोग अपनी पेंशन, यूनिवर्सल क्रेडिट और दूसरी सरकारी सहायता से जुड़ी जानकारियां व भुगतान ऑनलाइन चेक करते हैं. जब सिस्टम में गड़बड़ी पकड़ी गई, तो एहतियात के तौर पर स्टेट पेंशन, यूनिवर्सल क्रेडिट और पीआईपी (PIP) जैसे कई अहम पोर्टल ऑफलाइन कर दिए गए. शुक्रवार को विभाग ने बताया कि उसके सिस्टम को प्रभावित करने वाली एक साइबर घटना सामने आई है और कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी. 28 नवंबर को भी इनमें से कई पोर्टल नहीं खुल पाए, जिससे लाखों लोगों को ऑनलाइन लॉगिन करने में परेशानी हुई. कई लाभार्थियों ने भुगतान में देरी की शिकायत भी की और ये चिंता भी जताई गई कि ऑनलाइन जर्नल न भर पाने के कारण कहीं उनके भुगतान में अड़चन न आ जाए. सरकार का आनन-फानन में बड़ा ऐलान Advertisementसेवाएं रुकने और पेंशन व भत्तों को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने तुरंत सफाई दी. DWP कहा कि नियमित पेंशन और बेनिफिट्स के भुगतान पर इसका असर नहीं पड़ेगा. साथ ही विभाग ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इस गड़बड़ी के दौरान जिन लोगों की ऑनलाइन जर्नल एंट्री नहीं हो पाई है, उनके खिलाफ किसी तरह की सजा या कटौती की कार्रवाई नहीं की जाएगी. जिन लोगों को कोई दिक्कत आ रही है, उनसे कहा गया है कि वो बेनिफिट फोनलाइन पर कॉल करके संपर्क करें. अधिकारियों का कहना है कि अभी तक किसी की निजी जानकारी लीक होने या चोरी होने का कोई सबूत नहीं मिला है. DWP के प्रवक्ता ने बताया कि विभाग की टीम और साइबर एक्सपर्ट हमले की जांच कर रहे हैं, और नेशनल साइबर सिक्योरिटी सेंटर तथा गवर्नमेंट साइबर को-ऑर्डिनेशन सेंटर के साथ मिलकर ये समझने की कोशिश हो रही है कि सिस्टम में अनधिकृत घुसपैठ की कोशिश किस वजह से हुई. डाउनिंग स्ट्रीट और मंत्री का बयान: ‘जनता की सुरक्षा के लिए उठाया कदम’ इस पूरे मामले पर डाउनिंग स्ट्रीट ने ये कहकर स्थिति संभालने की कोशिश की कि अभी ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे लगे कि हैकर्स ने दूसरे सरकारी विभागों को भी निशाना बनाया है. हालांकि, उस वक्त ये बात भी पूरी तरह नहीं नकारी गई थी कि DWP के पीछे भी ऐसा ही कोई हमलावर हो सकता है. वर्क एंड पेंशन सेक्रेटरी पैट मैकफैडेन ने माना कि ये घटना गंभीर है. उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती कि ये हमला किस वजह से हुआ, लेकिन जनता और उनकी निजी जानकारी को बचाने के लिए सिस्टम को बंद करना सही कदम था. जीसीएचक्यू (GCHQ) के नेशनल साइबर सिक्योरिटी सेंटर के एक्सपर्ट्स भी सरकारी टीम के साथ मिलकर इस साइबर हमले की छानबीन में जुट गए हैं. किसका हाथ?
एक्सपर्ट्स को ‘होस्टाइल स्टेट’ का शक फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है कि इस साइबर हमले के पीछे कौन है. क्या ये किसी दुश्मन देश की साजिश है, किसी संगठित अपराध गिरोह का काम है या किसी अकेले हमलावर की करतूत, इसकी जांच जारी है. लेकिन साइबर सुरक्षा से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पीछे किसी बाहरी या दुश्मन देश का हाथ हो सकता है. चार्टर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी की चीफ अमांडा फिंच ने कहा कि ये एक बड़ा हमला है और इसकी वजह जो भी हो, इससे लोगों की चिंता बढ़ना पक्का है. उनके हिसाब से ऐसे हमलों का मकसद अक्सर पैसे चुराना नहीं, बल्कि सरकार पर लोगों का भरोसा तोड़ना होता है, इसलिए इसके पीछे किसी बाहरी देश का हाथ होने का शक ज्यादा गहरा लगता है. पुराने सॉफ्टवोयर की चिंता और पहले हुए हमले ये साइबर हमला ऐसे समय में हुआ है जब खुद विभाग के भीतर पुराने सिस्टम को लेकर चिंता जताई जा रही थी. इसी महीने की शुरुआत में DWP की सबसे वरिष्ठ सिविल सेवक, परमानेंट सेक्रेटरी डेम सारा हीली ने माना था कि उन्हें विभाग के पुराने सॉफ्टवोयर और हमले के खतरे को लेकर फिक्र रहती है. उन्होंने कहा था कि अक्सर स्टाफ को बेहद पुराने कंप्यूटर सिस्टम पर काम करना पड़ता है. एक संसदीय समिति की सुनवाई के दौरान जब उनसे संभावित रूसी साइबर हमलों को लेकर सवाल पूछा गया था, तो उन्होंने कहा था कि साइबर सुरक्षा और मजबूती के उपाय बेहद अहम हैं और ये उन चीजों में से एक है जो एक परमानेंट सेक्रेटरी की नींद उड़ा देती हैं. यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…About the AuthorIntroduction: If world leaders are arguing, borders are shifting, or a geopolitical storm is brewing somewhere on the planet, chances are Utkarsha Srivastava is already writing about it. Experience: A digita…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए देखें.First Published :November 28, 2026, 22:51 ISTऔर पढ़ें

