राष्ट्रवाणी: मजदूरी करने वाले इमाम अली बने मशीनों के कारोबारी, छपरा में खड़ा किया उद्योगमजदूरी करने वाले इमाम अली बने मशीनों के कारोबारी, छपरा में खड़ा किया अपना उद्योगReported by:Edited by:Last Updated:November 28, 2026, 23:12 ISTसभी के जीवन के अपने संघर्ष होते हैं. कई लोग ऐसे हैं जो अपना कुछ काम करना चाहते हैं लेकिन, पैसों की तंगी से कहीं प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं. ऐसे लोग हमेशा अपने लिए असवर बनाते रहते हैं और मौका मिलते ही अपना काम शुरू कर देते हैं. वहीं दूसरी तरफ कई लोग ऐसे भी हैं जो पैसों से तो काफी संपन्न हैं और कोई भी काम कर सकते हैं लेकिन, उन्हें समझ में नहीं आता कि क्या करें और कैसे करें. आज हम आपको छपरा के इमाम अली का सफर बताते हैं कि वह दूसरे राज्यों में जाकर मजदूरी करते थे. आज वह मशीन बनाने का उद्योग खड़ा कर चुके हैं.ख़बरें फटाफट छपरा: बहुत से लोगों को अपने जीवन और माता-पिता से तमाम तरह की शिकायतें होती हैं. कई लोग ऐसे भी हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के बाद भी अपने संघर्ष के दम पर बहुत कुछ हासिल करते हैं. ऐसी ही कुछ कहानी है गरखा प्रखंड अंतर्गत बीबीपुर गांव के रहने वाले इमाम अली की. इमाम के घर की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि वह किशोरावस्था में ही पढ़ाई छोड़कर दूसरे प्रदेशों में काम करने लगे. संघर्ष की शुरुआत इमाम अली के पिता किसान थे और खेती किसानी से ही घर का खर्च चलता था. परिवार की माली हालत ठीक न होने की वजह से इमाम अली ने लगभग 15 वर्ष की उम्र में दसवीं की पढ़ाई अधूरी छोड़ दी और रोजगार की तलाश में घर से निकल गए. सबसे पहले वे दिल्ली मजदूरी करने गए, जिसके बाद वे कोलकाता चले गए. मशीन निर्माण की कला कोलकाता में कई वर्षों तक रहकर उन्होंने बतौर मजदूर काम किया और बेकरी मशीन मैन्युफैक्चरिंग का काम सीखा. वहां से उन्होंने पिज्जा मशीन, बर्गर मशीन, आटा मिल मशीन और बिस्किट मशीन सहित कई प्रकार की मशीनें बनाने की कला सीखी. वर्षों की मेहनत के बाद उन्होंने दूसरों के लिए काम करने के बजाय अपना खुद का उद्योग शुरू करने का फैसला किया. प्रधानमंत्री योजना से ली मदद इमाम अली ने कुछ पैसे खुद इकट्ठा किए और प्रधानमंत्री योजना के तहत लोन लिया. इन पैसों की मदद से उन्होंने अपने ही गांव में मशीन मैन्युफैक्चरिंग उद्योग की स्थापना की. उनके द्वारा तैयार की जाने वाली मशीनें सिलीगुड़ी और राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में बेची जाती हैं. Advertisementरोजगार का जरिया और भविष्य आज इमाम अली अपने उद्योग के जरिए करीब 10 लोगों को रोजगार दे रहे हैं. उनके द्वारा बनाई गई मशीनों को खरीदकर लोग अपना कारोबार शुरू कर रहे हैं और उद्यमी बन रहे हैं. औपचारिक शिक्षा की कमी के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और सूझबूझ से उच्च गुणवत्ता वाली मशीनें तैयार कर एक मिसाल कायम की है.About the Authorजी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Chapra,Saran,BiharFirst Published :November 28, 2026, 23:12 ISTऔर पढ़ें
Trending
- रोकी गई हजारों लोगों की पेंशन, आनन-फानन में सरकार का बड़ा ऐलान, मानी साइबर अटैक की बात – राष्ट्रवाणी
- राशिद अल्वी की वापसी, अजय राय को फिर मिली जगह; कांग्रेस की PEC में कौन-कौन? – राष्ट्रवाणी
- अनाथ युवती पर टिकी दरिंदों की नजर, छेड़छाड़ का विरोध करने पर बेरहमी से पीटा – राष्ट्रवाणी
- सोनिया गांधी 1980 में भारतीय नागरिक नहीं थीं, फिर भी वोटर लिस्ट में नाम था: दिल्ली पुलिस – राष्ट्रवाणी
- मजदूरी करने वाले इमाम अली बने मशीनों के कारोबारी, छपरा में खड़ा किया उद्योग – राष्ट्रवाणी
- लड़कों ने पहने लड़कियों के अंडरगारमेंट्स, फिर करने लगे अश्लील डांस, वीडियो देख हो जाएंगे शर्म से पानी-पानी! – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: के दयालबंद में भतीजे को काटने से रोकने पर देवर ने भाभी और भाई को पीटा—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- न वीजा मिला, न पासपोर्ट, गुरुग्राम में पकड़े गए 27 बांग्लादेशी नागरिक, पुलिस ने ट्रेन से क – राष्ट्रवाणी

