राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो लोगों का मनोरंजन करते हैं तो कुछ अपनी अजीबोगरीब हरकतों के चलते चर्चा में आ जाते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसे छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट का बताया जा रहा है।
वीडियो में कुछ युवक महिलाओं के अंतर्वस्त्र पहनकर अश्लील अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। IBC24 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
मैनपाट अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और पर्यटन स्थलों के लिए प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में पहचान रखता है। यहां की वादियां, झरने और प्राकृतिक नजारे पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। यहां हर दिन कई तरह के लोग पहुंचते हैं।
यहां कुछ युवा भी पहुंचे थे। इसी दौरान ये लड़के महिलाओं के अंतर्वस्त्र (ब्रा-पैंटी) पहनकर अश्लील अंदाज में डांस कर रहे हैं। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
देखते ही देखते यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसके साथ ही पर्यटन स्थलों पर सार्वजनिक व्यवहार और मर्यादा को लेकर भी बहस शुरू हो गई है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भी ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक कपल चलती स्कूटी पर खुलेआम रोमांस करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि कपल ने बीच सड़क पर ही किसिंग शुरू कर दी।
इस दौरान सड़क पर दूसरी गाड़ियां भी गुजरती रहीं। जानकारी के मुताबिक, स्कूटी एक युवक चला रहा था, जबकि पीछे बैठा कपल आपस में किस करता दिखाई दे रहा है। इस दौरान सड़क पर कई कारें भी आती-जाती नजर आ रही हैं।
किसी राहगीर ने इस पूरे घटनाक्रम को कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगा। वीडियो में दिखाई दे रही सड़क भोपाल के बिट्टन मार्केट इलाके की बताई जा रही है। सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है।
विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है। Web Title: Boys Dance Wearing Girls’ Undergarments In Mainpat Video Viral on Social Media निशाने पर ‘धान’, खरीदी पर घमासान!
PCC चीफ ने व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल, धीमी खरीदी के लिए कौन जिम्मेदार? छत्तीसगढ़ के बीजापुर में माओवादियों के गुप्त ठिकाने से 3.84 किलोग्राम सोना और नकदी बरामद मोदी सरकार कमजोर वर्गों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध: जीतन राम मांझी रायपुर के इस अस्पताल में चल रहा था खेल, मां की कोख से निकलते ही बिक रहे थे नवजात?
खुलासा हुआ तो उड़े सबके होश 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगा पूरा पैसा! छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा ऐलान अचानक बदले गए इन थानों के प्रभारी, कई पुलिसकर्मी भी इधर से उधर, SP ने जारी किया आदेश अब बिजली बेचकर मालामाल होगी छत्तीसगढ़ की ये पंचायत! हर साल कमाएगी 18.75 लाख रुपये जंगल में जमीन के नीचे छिपा था करोड़ों का खजाना, देखकर जवान भी रह गए हैरान, 33 सोने के बिस्किट बरामद
