राष्ट्रवाणी: जयपुर: उप प्रधान चुनाव में कांग्रेस 22 में से 15 पर जीती, RLP-भाजपा पिछड़ीजयपुर में उप प्रधान चुनाव में कांग्रेस ने दिखाया दम , 22 में से 15 पर जीती, RLP और भाजपा का कैसा रहा प्रदर्शनReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 22:39 ISTजयपुर जिले की 22 पंचायत समितियों में उप प्रधान पद के चुनाव के नतीजे आ गए हैं. कांग्रेस ने 15 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की और सबसे बड़ी पार्टी बनी है. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने 5 पंचायत समितियों में जीत हासिल की।
भाजपा को महज 2 सीटों से संतोष करना पड़ा है. इन नतीजों ने जयपुर जिले की पंचायत समितियों में कांग्रेस की मजबूत स्थिति को फिर साबित कर दिया है.गोविंद सिंह डोटासरा.जयपुर. राजधानी जयपुर जिले की 22 पंचायत समितियों में उप प्रधान पद के चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने 5 पंचायत समितियों में उप प्रधान पद पर कब्जा जमाया, जबकि बीजेपी को महज 2 सीटों से संतोष करना पड़ा. नतीजों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. बीजेपी को चौमूं और सांभरलेक पंचायत समिति में जीत मिली. वहीं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने आमेर, जालसू, मौजमाबाद, रामपुरा डाबड़ी और सांगानेर में जीत दर्ज की. कांग्रेस ने आंधी और शाहपुरा पंचायत समिति में अपने प्रत्याशियों को निर्विरोध उप प्रधान निर्वाचित कराया. कई पंचायत समितियों में कांटे की टक्कर उप प्रधान चुनाव में कई जगह मुकाबला काफी दिलचस्प रहा. दूदू पंचायत समिति में कांग्रेस के अन्नू चौहान ने महज 1 वोट से जीत दर्ज की. अमरसार में RLP के शुभम यादव भी सिर्फ 1 वोट के अंतर से विजयी रहे. रामपुरा डाबड़ी में RLP के राजपाल सुंडा ने 2 वोटों से जीत हासिल की, जबकि झोटवाड़ा में कांग्रेस के मुकेश कुमार बालोटिया 3 वोटों से विजयी हुए. चाकसू में कांग्रेस की सीता देवी ने भी 3 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की. वहीं बीजेपी की माया देवी ने चौमूं में 5 वोटों से जीत हासिल की. सांभरलेक में बीजेपी के लालचंद वर्मा 4 वोटों के अंतर से उप प्रधान निर्वाचित हुए. कांग्रेस और RLP ने दर्ज कराई मजबूत मौजूदगी Advertisementकांग्रेस के लिए ये नतीजे जिले में उसकी मजबूत स्थिति दिखाते हैं. 22 में से 15 पंचायत समितियों में जीत के साथ पार्टी ने उप प्रधान चुनाव में बढ़त बनाई. दूसरी ओर RLP ने 5 सीटें जीतकर अपनी राजनीतिक मौजूदगी दर्ज कराई. बीजेपी को सिर्फ 2 पंचायत समितियों में जीत मिली. इस तरह जयपुर जिले के उप प्रधान चुनाव में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा सीटें अपने नाम कीं, जबकि RLP दूसरे और बीजेपी तीसरे स्थान पर रही. अब इन नतीजों के बाद जिले की पंचायत समितियों में नए उप प्रधानों के जरिए स्थानीय राजनीति की दिशा तय होगी.About the AuthorSenior Sub EditorSajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Jaipur,RajasthanFirst Published :November 28, 2026, 22:39 ISTऔर पढ़ें

