राष्ट्रवाणी: यात्रीगण ध्यान दें, भोपाल स्टेशन की बदली व्यवस्था, घर से निकलने से पहले जानेंयात्रीगण कृपया ध्यान दें, भोपाल रेलवे स्टेशन की बदली व्यवस्था, घर से निकलने से पहले तुरंत जानेंEdited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 22:40 ISTभोपाल रेलवे की व्यवस्था में बदलाव किया गया है. अब 8 नवंबर से 7 दिसंबर तक बड़े बदलाव किए गए हैं. इस दौरान प्लेटफॉर्म-6 की पार्किंग, वाहनों की एंट्री और ‘ड्रॉप एंड गो’ सुविधा पूरी तरह बंद रहेगी. यहां बैरिकेडिंग कर जमातियों के ठहरने के लिए अस्थायी होल्डिंग एरिया बनाया जा रहा है.भोपाल रेलवे जंक्शन की बदली व्यवस्था (एआई तस्वीर)Bhopal Railway Station: अगर आप आने वाले दिनों में भोपाल रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाले हैं या किसी को छोड़ने जाने वाले हैं, तो घर से थोड़ा पहले निकलें. वरना प्लेटफॉर्म-6 का बंद रास्ता आपकी ट्रेन और समय दोनों बिगाड़ सकता है. आलमी तब्लीगी इज्तिमा की तैयारियों को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यातायात और पार्किंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. अब 28 नवंबर से 7 दिसंबर तक भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-6 की ओर वाली पार्किंग पूरी तरह बंद रहेगी. प्लेटफॉर्म-6 का रास्ता और पार्किंग अब बंद कर दी गई है. इस फैसले का आम आदमी का पड़ना बिल्कुल लाजिमी है, क्योंकि यात्रियों को प्लेटफॉर्म-1 तक पहुंचने के लिए करीब 1.6 किलोमीटर का एक्स्ट्रा चक्कर लगाना पड़ेगा. क्यों बंद किया गया प्लेटफॉर्म-6 का रास्ता?
इज्तिमा में देश-विदेश से आने वाले लाखों जमातियों की भीड़ और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है. प्लेटफॉर्म-6 के पूरे पार्किंग परिसर में बैरिकेडिंग कर दी गई है, जहां जमातियों के ठहरने और रुकने के लिए अस्थायी होल्डिंग एरिया तैयार किया जा रहा है. इस दौरान प्लेटफॉर्म-6 की तरफ किसी भी तरह के वाहनों की एंट्री, पार्किंग और ‘ड्रॉप एंड गो’ सुविधा पर पूरी तरह रोक रहेगी. यानी आप अपनी गाड़ी से सीधे प्लेटफॉर्म-6 के बाहर तक नहीं जा सकेंगे. अब यात्रियों के लिए क्या है नया रास्ता?
अगर आपको ट्रेन पकड़नी है या परिवार के किसी सदस्य को स्टेशन छोड़ने जाना है, तो अब प्लेटफॉर्म-1 की ओर रुख करना होगा. यातायात को सुचारू रखने के लिए नई व्यवस्था तय की गई है. Advertisementवैकल्पिक रूट: जो यात्री प्लेटफॉर्म-6 की ओर से आते हैं, उन्हें अब भारत टॉकीज ब्रिज होते हुए प्लेटफॉर्म-1 की तरफ जाना होगा, जिससे करीब 1.6 किलोमीटर की एक्सट्रा दूरी तय करनी पड़ेगी. कहां उतर सकेंगे यात्री: ऑटो, ई-रिक्शा और दोपहिया वाहनों से आने वाले यात्रियों को अल्पना तिराहे पर उतारने की सुविधा दी गई है. प्लेटफॉर्म-1 पर बढ़ेगा दबाव प्लेटफॉर्म-6 बंद होने का सीधा असर अब प्लेटफॉर्म-1 की पार्किंग और आसपास की सड़कों पर पड़ेगा. वाहनों का दबाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस और रेलवे प्रशासन ने मौके पर ट्रैफिक नियंत्रण के इंतजाम तेज कर दिए हैं. ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि जाम या देरी से बचने के लिए वे अपनी ट्रेन के समय से काफी पहले स्टेशन के लिए रवाना हों. (रिपोर्ट-रमाकांत दुबे)About the AuthorSenior Sub Editorगोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर… पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Bhopal,Madhya PradeshFirst Published :November 28, 2026, 22:40 ISTऔर पढ़ें

