राष्ट्रवाणी: JBL Tune Buds 3: आजकल ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाले गैजेट्स का क्रेज काफी तेजी से बढ़ रहा है. इसलिए JBL ने भी इसी ट्रेंड को पकड़ते हुए अपने पॉपुलर वायरलेस ईयरबड्स JBL Tune Buds 3 का नया ट्रांसपेरेंट वर्जन पेश कर दिया है. कंपनी ने फिलहाल इन नए ट्रांसलूसेंट ईयरबड्स को चीन के मार्केट में उतार दिया है. इनका आर-पार दिखने वाला कूल लुक पहली नजर में ही किसी का भी ध्यान खींच लेता है. डिजाइन के अलावा कंपनी ने इनमें एकदम धांसू साउंड क्वालिटी, ANC और लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए हैं. इतनी ही नहीं एक बार फुल चार्ज होने पर ये ईयरबड्स खूब देर तक चलते हैं हैं. दिसंबर की शुरुआत में इनकी बिक्री भी शुरू होने जा रही है. अगर आप भी स्टाइलिश लुक और तगड़ी बैटरी वाले नए ईयरबड्स खरीदने का प्लान बना रहे हैं. तो चलिए आपको बताते हैं इनकी कीमत और फीचर्स की जानकारी. JBL Tune Buds 3 के इस नए वेरिएंट की सबसे बड़ी खासियत इसका आर-पार दिखने वाला डिजाइन है. कंपनी ने ईयरबड्स और चार्जिंग केस दोनों पर एक ट्रांसपेरेंट आउटर शेल दिया है. जिससे अंदर लगा हार्डवेयर बाहर से साफ नजर आता है. वजन के मामले में भी ये काफी हल्के हैं जहां हर ईयरबड का वजन सिर्फ 5.9 ग्राम और केस का वजन 40 ग्राम है. धूल और पानी के छींटों से बचने के लिए इन्हें IP54 रेटिंग दी गई है. बेहतरीन ऑडियो के लिए इनमें ड्यूल-लेयर कम्पोजिट पॉलीमर डायाफ्राम वाले 10mm के डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं. Harman के साथ मिलकर ट्यून किए गए ये बड्स बिना किसी डिस्टॉर्शन के बैलेंस्ड साउंड देते हैं. तो साथ ही Personi-Fi 3.0 फीचर की मदद से आप अपनी पसंद के हिसाब से ऑडियो को आसानी से एडजस्ट भी कर सकते हैं. बैटरी लाइफ के मामले में ये ईयरबड्स लंबी जर्नी करने वालों को बहुत पसंद आएंगे. सिंगल फुल चार्ज पर ये बड्स बिना ANC ऑन किए लगातार 12 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकते हैं. वहीं एक्टिव नॉइज कैंसलेशन ऑन रखने पर भी आपको 10 घंटे का बैकअप मिल जाता है. अगर आप चार्जिंग केस की बैटरी को भी मिला लें तो कुल प्लेबैक टाइम पूरे 48 घंटे तक पहुंच जाता है. जल्दी में होने पर सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग इन्हें 4 घंटे तक चलाने के लिए काफी है. जबकि केस को फुल चार्ज होने में करीब दो घंटे लगते हैं. बाहर के शोर को रोकने के लिए इनमें चार माइक्रोफोन वाला ANC सिस्टम दिया गया है जो लो, मिड और हाई फ्रीक्वेंसी के शोर को फिल्टर करता है. हर माइक की सेंसिटिविटी रेटिंग 1kHz पर -38 dBV/Pa है. इसके अलावा तेज और स्टेबल वायरलेस कनेक्शन के लिए इनमें लेटेस्ट Bluetooth 6.0 का सपोर्ट मिलता है. कीमत की बात करें, तो JBL Tune Buds 3 के इस ट्रांसलूसेंट वर्जन को चीन की ई-कॉमर्स वेबसाइट JD पर CNY 729 में लिस्ट किया गया है. भारतीय करेंसी के हिसाब से यह कीमत लगभग 10100 रुपये के आसपास बैठती है. चीन में इन नए ईयरबड्स की सेल 3 दिसंबर से शुरू होने जा रही है. कंपनी ने इन्हें तीन कलर ऑप्शन्स Deep Black, Moon White और Jade में उतारा है. इनमें Moon White वेरिएंट के चार्जिंग केस का ढक्कन ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है, जो इसे प्रीमियम टच देता है. दूसरी तरफ, Jade फिनिश ईयरबड्स और चार्जिंग केस दोनों को एक बेहद कूल ट्रांसलूसेंट ग्रीन लुक देता है. अगर भारत में इसके लाॅन्च की बात करें तो इस पर कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है. भारतीय यूजर्स को इनके लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. नीलेश ओझा एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं और फिलहाल टेक बीट संभाल रहे हैं. इससे पहले वह स्पोर्ट्ज़विकी और क्रिकएडिक्टर में सब एडिटर, इनशॉर्ट्स में हिंदी कंटेट स्पेशलिस्ट और ज़ी हिंदुस्तान और ज़ी राजस्थान में काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने कई क्रिकेट मैच कवर किए हैं और क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग भी होस्ट की है. न्यूज़ और खेल के साथ नीलेश की दिलचस्पी गीत लेखन में भी है. पिछले साल उनके लिखे एक गीत को बॉलीवुड सिंगर अर्नब दत्ता की आवाज़ में रिलीज़ किया गया. पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुरैना के अंबाह पीजी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स से डिजिटल जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा किया है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- रायगढ़: में बातचीत बंद करने पर युवक ने घर घुसकर की छेड़खानी, फोटो स्टेटस पर डाला, न्यायिक रिमांड पर – राष्ट्रवाणी
- दुनिया में कुछ भी हो, नहीं थमेगी हमारी रफ्तार, भारत के पास हर समस्या का हल करने वाला चिराग – राष्ट्रवाणी
- UP में 120, बिहार में 60; किस राज्य में बढ़ेंगी कितनी सीटें? देखिये पूरी लिस्ट – राष्ट्रवाणी
- बनारस वाले जाम को बोलें टाटा-बाय, NH-31 से बाबतपुर एयरपोर्ट तक 6 लेन होगी सड़क, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: के मस्तूरी में पटवारी कार्यालय में ताश खेलने का वीडियो वायरल, किसानों से दुर्व्यवहार और भगाने का आरोप – राष्ट्रवाणी
- Alternate प्रधानमंत्री बनने को तैयार नेतन्याहू, आइजनकोट को थमा दी अपनी कुर्सी? सत्ता में रहने का निकाला नया जुगाड़ – राष्ट्रवाणी
- ‘रॉकस्टार’ के म्यूजिक से खुश नहीं थे प्रोड्यूसर, रोक दी थी एआर रहमान की फीस – राष्ट्रवाणी
- ‘पैसा कभी हमारा मकसद नहीं था’, ‘हनुमान अंश’ पर शोभिनव सत्या की दोटूक, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी

