राष्ट्रवाणी: ‘पैसा कभी हमारा मकसद नहीं था’, ‘हनुमान अंश’ पर शोभिनव सत्या की दोटूक’पैसा कभी हमारा मकसद नहीं था’, ‘हनुमान अंश’ पर शोभिनव सत्या की दोटूक, प्रोड्यूसर्स के विवाद पर किया बड़ा खुलासाWritten by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 22:09 ISTफिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. लेकिन फिल्म की अपार सफलता के बीच प्रोड्यूसर्स के बीच अनबन की खबरें भी सामने आईं. अब एक्टर शोभिनव सत्या ने इन विवादों पर खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि फिल्म की ऑफिशियली जिम्मेदारी दो लोगों को क्यों सौंपी गई . क्या फिल्म की कमाई के बाद एक्टर की फीस में भी बढ़ोतरी हुई है. शोभिनव ने साफ कहा कि उनकी टीम के लिए पैसा कभी प्राथमिकता नहीं था. फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा नई दिल्ली. छोटे बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने साबित कर दिया कि फिल्म को चलाने के लिए भारी भरकम बजट की जरूरत नहीं. फिल्म की अपार सफलता के बाद से ही इसके एक्टर्स और मेकर्स की चर्चा भी हो रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की. फिर कहा जाने लगा कि प्रोड्यूसर्स के बीच मतभेद चल रहा है. लेकिन अब एक्टर शोभिनव सत्या ने इस राज से पर्दा उठा दिया है. खबरों की मानें तो हनुमान अंश को लेकर ऐसी चर्चा होने लगी थी कि फिल्म के प्रमोशन और उससे जुड़ी जिम्मेदारियों को लेकर मेकर्स के बीच अनबन चल रही है. लेकिन फिल्म में नजर आए एक्टर शोभिनव सत्या ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने साफ कहा है कि उनकी टीम के बीच किसी तरह की नाराजगी नहीं है. वह सब तो एक परिवार की तरह मिलकर काम करते रहे हैं. शोभिनव ने किया खुलासा शोभिनव ने ‘स्क्रीन’ को दिए एक इंटरव्यू में सामने आ रही इन अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि ये सब झूठ है. फिल्म के लिए दो लोगों को आधिकारिक तौर पर जिम्मेदारी सौंपने का फैसला इसलिए किया गया कि फिल्म के प्रमोशन, पब्लिसिटी, अवॉर्ड और दूसरी पार्टनरशिप से जुड़े मामलों में डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी और प्रोड्यूसर नम्रता सिंह को अधिकृत प्रतिनिधि बनाया गया है. इस फैसले के बाद फिल्म के बाकी प्रोड्यूसर्स की भूमिका को लेकर सवाल उठने लगे थे. प्रोड्यूसर्स के बीच अनबन पर कही ये बात फिल्म की बड़ी सफलता के बाद क्या टीम के लोगों के बीच पैसों को लेकर मनमुटाव हो सकता है?
इसके जवाब में शोभिनव ने कहा कि उन्हें ऐसा बिल्कुल नहीं लगता. जिन लोगों की सोच गलत हो और जिन्हें टीमवर्क करना नहीं आता. वे ज्यादा पैसा देखकर कुछ भी सोचने लगते हैं. लेकिन हमारी टीम एक परिवार की तरह है. सभी लोग एक-दूसरे के साथ हैं और उनके बीच इस तरह की कोई भावना नहीं है. दरअसल, इससे पहले आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फिल्म के प्रमोशन और पब्लिसिटी में प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को मिल रही अहमियत को लेकर कुछ मतभेद सामने आए थे. Advertisementबता दें कि शोभिनव ने बताया कि ‘हनुमान अंश’ धार्मिक और आध्यात्मिक विषय पर बनी फिल्म है. ऐसे में दर्शकों की भावनाएं इससे जुड़ी हुई हैं. अगर टीम का हर सदस्य अलग-अलग बयान देने लगेगा, तो छोटी सी बात भी बड़ा विवाद बन सकती है. इसलिए दो लोगों को जिम्मेदारी दी गई है, ताकि सभी की बात एक ही माध्यम से सामने आए. 7 अगस्त को रिलीज हुई ‘हनुमान अंश’ की कहानी नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में अब तक 343.01 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है.About the AuthorSenior sub editor न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 28, 2026, 22:04 ISTऔर पढ़ें

