राष्ट्रवाणी: सुप्रीम कोर्ट में कब होगी ट्विशा केस की सुनवाई? गिरिबाला के बेल की आखिरी उम्मीदसुप्रीम कोर्ट में कब होगी ट्विशा शर्मा केस की सुनवाई? गिरिबाला के बेल की आखिरी उम्मीदEdited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 23:50 ISTगिरिबाला सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी, जिस पर अब एक दिसंबर को सुनवाई होनी है. इसकी सुनवाई मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने होगी. जब गिरिबाला को जमानत के लिए हर जगह से निराशा मिली है, तो उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है.गिरिबाला के जमानत की आखिरी उम्मीदट्विशा शर्मा केस अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट में यह मामला कोर्ट नंबर-1 में लिस्ट हुआ है, जहां चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच इसकी सुनवाई करेगी. केस नंबर SLP (CRL) 22697/2026 ‘गिरिबाला सिंह बनाम मध्य प्रदेश शासन’ के रूप में आइटम नंबर-8 पर लगा है. हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सुप्रीम कोर्ट से गिरिबाला सिंह को जमानत मिलती है या उनकी न्यायिक हिरासत जारी रहती है. शुरुआत में आरोपी और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत मिल गई थी, लेकिन बाद में उसे एमपी हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था और सीबीआई ने गिरिबाला को गिरफ्तार कर लिया था. उसके बाद से ही गिरिबाला और उनका बेटा समर्थ सिंह जेल में बंद हैं. बाद में उन्होंने जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी, लेकिन उसे वहां से भी खारिज कर दिया गया था. जिसमें जांच, डिजिटल व फोरेंसिक साक्ष्यों और मामले की गंभीरता का हवाला दिया गया था. हाईकोर्ट से झटका लगने के बाद गिरिबाला सिंह ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. अब इस पर एक दिसंबर को सुनवाई होनी है. 1 दिसंबर की सुनवाई क्यों है अहम?
एक तरफ सीबीआई की जांच और चार्जशीट से जुड़े पहलू हैं, तो दूसरी तरफ आरोपी पक्ष अपनी दलीलों के साथ जमानत की मांग कर रहा है. मुख्य न्यायाधीश की बेंच के सामने 1 दिसंबर को होने वाली सुनवाई इस केस के अगले चरण के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. Advertisement(रिपोर्ट-रमाकांत दुबे)About the AuthorSenior Sub Editorगोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर… पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Bhopal,Madhya PradeshFirst Published :November 28, 2026, 23:50 ISTऔर पढ़ें

