राष्ट्रवाणी: स्कूली बच्चों का 25 km पैदल मार्च, कलेक्टर ने तुरंत प्रभारी प्रिंसिपल को हटायाRatlam: स्कूली बच्चों का 25 km पैदल मार्च, कलेक्टर ने तुरंत लिया एक्शन, प्रभारी प्रिंसिपल और वार्डन हटाए गएReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 23:49 ISTरतलाम के बाजना स्थित शासकीय एकलव्य आवासीय स्कूल के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने बुनियादी अव्यवस्थाओं से परेशान होकर कलेक्टर से मिलने के लिए 50 किमी पैदल मार्च शुरू किया. प्रशासन ने उन्हें 25 किमी दूर रोक लिया. शिकायतों पर कलेक्टर ने प्रभारी प्रिंसिपल और वार्डन को तत्काल हटा दिया.मार्च निकालते स्कूली बच्चे. Ratlam News: रतलाम के बाजना स्थित शासकीय एकलव्य आवासीय स्कूल के विद्यार्थियों का गुस्सा शनिवार 28 नवंबर को सड़कों पर दिखाई दिया. स्कूल की बदहाल व्यवस्थाओं से परेशान होकर 100 से अधिक विद्यार्थी पैदल ही कलेक्टर से मिलने रतलाम के लिए निकल पड़े. विद्यार्थियों की मांगें और शिकायतें विद्यार्थियों ने बताया कि हॉस्टल में समय पर पानी नहीं मिलता है. इसके अलावा यूनिफॉर्म और मेस की भी भारी अव्यवस्थाएं हैं. इन्हीं बुनियादी समस्याओं के समाधान की उम्मीद में विद्यार्थी पैदल मार्च कर रहे थे. विद्यार्थियों ने बाजना से रतलाम तक करीब 50 किलोमीटर पैदल चलने का लक्ष्य रखा था. हालांकि, प्रशासन ने उन्हें राजापुरा माताजी से आगे करीब 25 किलोमीटर दूरी पर ही रोक लिया. बसें रुकवाईं और अधिकारियों से बातचीत विद्यार्थियों को बसों से आगे ले जाने की व्यवस्था के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशु निनामा ने बसें रुकवा दीं. इसके बाद विद्यार्थी सड़क किनारे बैठ गए. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं. घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम आर्ची हरित, तहसीलदार कुलभूषण शर्मा और जनजातीय विकास विभाग की सहायक आयुक्त डॉ. प्रियंका राय मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने विद्यार्थियों को समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिया. तब जाकर बच्चे शांत हुए. कलेक्टर का कड़ा एक्शन विद्यार्थियों की शिकायतों के बाद कलेक्टर ने सख्त कदम उठाया. प्रभारी प्रिंसिपल अविनाश साहू को पद से हटा दिया गया और उनकी जगह लखनलाल शास्त्री को नई जिम्मेदारी दी गई. साथ ही गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन अधीक्षिका आंचल को भी हटा दिया गया. Advertisementदोपहर को विद्यार्थियों की वापसी प्रशासनिक कार्रवाई के बाद दोपहर साढ़े तीन बजे सभी विद्यार्थियों को बसों के जरिए वापस बाजना रवाना कर दिया गया. लगभग 25 किलोमीटर पैदल चलने के बाद विद्यार्थियों की शिकायतें प्रशासन तक पहुंचीं और दो जिम्मेदार अधिकारियों पर गाज गिरी. इस बात की चर्चा पूरे जिले में है.About the Authorएक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले , में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Ratlam,Madhya PradeshFirst Published :November 28, 2026, 23:49 ISTऔर पढ़ें
Trending
- मरीजों की देखभाल करने और व्यवहार कैसा रहे, गोपालगंज अस्पताल के स्टाफ को मिली ट्रेनिंग—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- सिर्फ 90 सेकेंड में मौके पर थी पुलिस, फर्श पर तड़प रहे थे बुजुर्ग, बचाई जान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- बड़ी इमारत में लग गई आग, मुजफ्फरपुर का अग्निशमन विभाग हाइड्रॉलिक सिस्टम से बचाएगा जान – राष्ट्रवाणी
- वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप: डी गुकेश और सिंदारोव के बीच चौथा गेम भी ड्रॉ – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट में कब होगी ट्विशा शर्मा केस की सुनवाई? गिरिबाला के बेल की आखिरी उम्मीद – राष्ट्रवाणी
- स्कूली बच्चों का 25 km पैदल मार्च, कलेक्टर ने तुरंत प्रभारी प्रिंसिपल और वार्डन को हटाया—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कंधे पर अर्थी रखकर ट्रैफिक में खड़े रहे परिजन, सायरन बजाता निकला VIP काफिला – राष्ट्रवाणी
- मुंगेर: महिला का गला रेता और दोनों हाथों की नस काटी, शव बरामद, पति ने प्रेमी पर जताया शक – राष्ट्रवाणी

