राष्ट्रवाणी: मुंगेर: गला रेतकर महिला के हाथों की नस काटी, शव बरामद, पति का प्रेमी पर शकमुंगेर में महिला का गला रेतकर दोनों हाथों की नस काटी, शव हुआ बरामद, पति ने प्रेमी पर शक जतायाReported by:Edited by:Last Updated:November 28, 2026, 23:46 ISTबिहार के मुंगेर में नीलू कुमारी नाम की महिला की गला रेतकर और नस काटकर हत्या कर दी गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतका के बेटे प्रियांशु ने बताया कि उसकी मां देर रात बाथरूम जाने की बात कहकर घर से निकली थी. काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. सुबह बहियार में मां की हत्या की खबर मिली.ख़बरें फटाफटमुंगेर: बिहार के मुंगेर में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. महिला का गला रेतने के साथ ही उसके दोनों हाथों की नस भी काट दी गई. देर रात से महिला घर से लापता थी. सुबह ग्रामीणों ने बहियार में खेत की मेड़ पर उसका शव पड़ा देखा, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ गांव निवासी उदय कुमार की पत्नी नीलू कुमारी के रूप में हुई है. इधर, महिला के पति ने पत्नी की हत्या के पीछे अवैध संबंध का मामला बताते हुए एक युवक पर शक जताया है. हालांकि, हत्या की असली वजह क्या है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच में जुट गई है. दरअसल, पूरा मामला असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ गांव का है. जहां शनिवार की सुबह बहियार की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर खेत की मेड़ पर पड़े एक महिला के शव पर पड़ी. महिला का गला रेता हुआ था और दोनों हाथों की नसें कटी हुई थी. शव देखते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. मृतका की पहचान सजुआ गांव निवासी उदय कुमार की पत्नी नीलू कुमारी के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि महिला शुक्रवार की देर रात बाथरूम जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. परिजन रात से ही उसकी तलाश कर रहे थे. इधर, मृतका का पति उदय कुमार फरीदाबाद में रहकर काम करता है. वह दिल्ली से ट्रेन पकड़कर घर लौट रहा था. पति के अनुसार, शुक्रवार रात करीब आठ बजे पत्नी नीलू से उसकी आखिरी बार बातचीत हुई थी. शनिवार सुबह करीब चार बजे बेटे ने फोन कर मां के घर में नहीं होने की जानकारी दी. इसके बाद परिजन लगातार महिला की तलाश कर रहे थे. इसी बीच उसे पत्नी की हत्या की सूचना मिली. पति ने दावा किया कि उसकी पत्नी का एक युवक से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. कई बार उसने दोनों को फोन पर बातचीत करते पकड़ा था. पति का आरोप है कि समझाने के बावजूद दोनों नहीं माने और उसे आशंका है कि इसी युवक ने उसकी पत्नी की हत्या की है. हालांकि, इस आरोप की पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है. Advertisementमृतका के बेटे प्रियांशु ने बताया कि उसकी मां देर रात बाथरूम जाने की बात कहकर घर से निकली थी. काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. सुबह बहियार में मां की हत्या की खबर मिली. महिला अपने तीन बच्चों के साथ गांव में रहती थी, जबकि पति काम के सिलसिले में बाहर रहता था और एक-दो महीने पर घर आता था. इधर, वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. तारापुर डीएसपी ने बताया कि हत्या के सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है. एफएसएल टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. फिलहाल, इस जघन्य वारदात के बाद परिवार में मातम पसरा है. तीन बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है, वहीं गांव में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.About the Authorजी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Munger,BiharFirst Published :November 28, 2026, 23:46 ISTऔर पढ़ें
Trending
- सुबह होते ही आया भयानक भूकंप, एयरपोर्ट पर मची तबाही, कांट टूटे-टाली गई विमानों की लैंड़िंग – राष्ट्रवाणी
- मरीजों की देखभाल करने और व्यवहार कैसा रहे, गोपालगंज अस्पताल के स्टाफ को मिली ट्रेनिंग—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- सिर्फ 90 सेकेंड में मौके पर थी पुलिस, फर्श पर तड़प रहे थे बुजुर्ग, बचाई जान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- बड़ी इमारत में लग गई आग, मुजफ्फरपुर का अग्निशमन विभाग हाइड्रॉलिक सिस्टम से बचाएगा जान – राष्ट्रवाणी
- वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप: डी गुकेश और सिंदारोव के बीच चौथा गेम भी ड्रॉ – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट में कब होगी ट्विशा शर्मा केस की सुनवाई? गिरिबाला के बेल की आखिरी उम्मीद – राष्ट्रवाणी
- स्कूली बच्चों का 25 km पैदल मार्च, कलेक्टर ने तुरंत प्रभारी प्रिंसिपल और वार्डन को हटाया—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कंधे पर अर्थी रखकर ट्रैफिक में खड़े रहे परिजन, सायरन बजाता निकला VIP काफिला – राष्ट्रवाणी

