राष्ट्रवाणी: वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप: डी गुकेश और सिंदारोव के बीच चौथा गेम भी ड्रॉवर्ल्ड चेस चैंपियनशिप: डी गुकेश और सिंदारोव के बीच चौथा गेम भी ड्रॉ, अंक 2-2 से बराबरEdited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 23:51 ISTWorld Chess Championship: विश्व शतरंज चैम्पियनशिप में गत चैम्पियन डी गुकेश और जावोखिर सिंदारोव के बीच लगातार चौथा मुकाबला 34 चालों में ड्रॉ रहा. सफेद मोहरों से खेलते हुए गुकेश सिंदारोव के रक्षात्मक खेल को नहीं भेद सके. 14 मुकाबलों की चैम्पियनशिप में स्कोर 2-2 से बराबर है और पांचवें मुकाबले में सिंदारोव सफेद मोहरों से खेलेंगे.वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में गुकेश की चौथी बाजी भी ड्रॉ. जिनेवा. गत चैम्पियन डी गुकेश और उजबेकिस्तान के उनके चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव ने विश्व शतरंज चैम्पियनशिप में शुक्रवार को यहां लगातार चौथा मुकाबला ड्रॉ खेला. सफेद मोहरों से खेलते हुए गुकेश अपने उजबेक प्रतिद्वंद्वी के डिफेंस को नहीं भेद सके और 34 चालों के बाद मुकाबला ड्रॉ रहा. दोनों खिलाड़ियों ने रक्षात्मक खेल दिखाया और कोई जोखिम नहीं लिया. अब चौदह मुकाबलों की चैम्पियनशिप में स्कोर 2 . 2 से बराबर है. सिंदारोव पांचवां मुकाबला सफेद मोहरों से खेलेंगे. पहले तीन क्लासिकल मुकाबले भी ड्रॉ रहे थे. Advertisementक्या सिराज और गंभीर में अनबन है?
वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल, न्यूजीलैंड टेस्ट से बाहर रहने पर गरमाई बहस मुकाबले की शुरुआत में डी गुकेश (D Gukesh) ने अपने तय प्लान के मुताबिक चालें चलकर अच्छी लय बनाई. शुरुआती दौर में कंप्यूटर के आकलन के अनुसार उन्हें मामूली बढ़त भी मिली, लेकिन जावोखिर सिंदारोव ने छठी चाल में a6 खेलकर उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया. इस चाल के बाद गुकेश को कुछ समय तक विचार करना पड़ा. सिंदारोव ने भी एक अहम मोड़ पर 17 मिनट 58 सेकेंड तक गहरा चिंतन करने के बाद अपना अगला कदम बढ़ाया, जिसके जवाब में गुकेश ने तुरंत किंग को सुरक्षित करने के लिए कासलिंग की. पूरे मुकाबले के दौरान गुकेश ने कई मौकों पर सिंदारोव को दबाव में लाने और मुश्किल में डालने की कोशिश की, लेकिन उजबेक खिलाड़ी ने धैर्य बनाए रखते हुए अपनी स्थिति संभाले रखी. खेल आगे बढ़ने के साथ घड़ी की टिक-टिक का असर भी दिखा, जहां आखिरी चरण में गुकेश के पास 10 मिनट से भी कम समय शेष रह गया था. इसके उलट सिंदारोव के पास करीब 24 मिनट का समय बचा हुआ था, जिससे उन्होंने शांत और संतुलित अंदाज में गेम को संभाले रखा.About the Authorचीफ सब एडिटरकमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 28, 2026, 23:51 ISTऔर पढ़ें

