राष्ट्रवाणी: सिर्फ 90 सेकेंड में मौके पर थी पुलिस, फर्श पर तड़प रहे थे बुजुर्ग, बचाई जानबस एक पुकार… 90 सेकंड में मौके पर थी पुलिस, फर्श पर तड़प रहे थे बुजुर्ग, ग्रिल तोड़कर बचाई जानReported by:Written by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 23:53 ISTदिल्ली की गीता कॉलोनी में एक बुजुर्ग की गुहार पर दिल्ली पुलिस की टीम महज 90 सेकंड में मौके पर पहुंच गई. पैरालिसिस से पीड़ित चमन लाल घर के अंदर फर्श पर बेसुध पड़े थे और उनका सिर सोफे के नीचे फंसा हुआ था. दरवाजा अंदर से बंद था. हालात की गंभीरता को देखते हुए बीट ऑफिसर हेडकॉन्स्टेबल जितेंद्र तोमर ने खिड़की की लोहे की ग्रिल हटाकर घर में प्रवेश किया और बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाला. पुलिस की इस तेजी और साहस ने एक अनमोल जिंदगी बचा ली.गीता कॉलोनी में बुजुर्ग को बचाने के लिए खिड़की की ग्रिल हटाकर घर में दाखिल हुई दिल्ली पुलिस.Delhi Police News: दिल्ली की गीता कॉलोनी में घर के अंदर से मदद के लिए आवाजें आ रही थीं. दरवाजा अंदर से बंद था और पड़ोसियों को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर अंदर क्या हुआ है. मौके पर मौजूद लोगों में किसी एक ने पीसीआर कॉल कर मौके के हालात के बारे में पुलिस को बताया. कॉल मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम एक्शन में आ गई. बीट ऑफिसर हेडकॉन्स्टेबल जितेंद्र तोमर कॉल एसाइन करते हुए तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए. महज 90 सेकंड का ही समय बीता था, दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि दरवाजा अंदर से बंद था. ऐसे में उन्होंने खिड़की से अंदर झांककर स्थिति देखने की कोशिश की गई. खिड़की से जो नजारा दिखाई दिया, वह बेहद गंभीर था. पैरालिसिस से पीड़ित बुजुर्ग चमन लाल फर्श पर बेसुध हालत में पड़े थे. उनका सिर सोफे के नीचे फंसा हुआ था और वह दर्द से तड़प रहे थे. घर में उनके अलावा कोई मौजूद नहीं था. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हेडकॉन्स्टेबल जितेंद्र तोमर ने समय गंवाए बिना खिड़की पर लगी लोहे की ग्रिल हटाने की कवायद शुरू कर दी. कुछ ही मिनटों की कोशिश के बाद ग्रिल को निकाल लिया गया और उसी रास्ते से पुलिस टीम ने घर में दाखिल हुई. और इस तरह बुजुर्ग की जान बचा ली गई. About the AuthorAssistant EditorAnoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।Location :DelhiFirst Published :November 28, 2026, 23:53 ISTऔर पढ़ें
Trending
- मरीजों की देखभाल करने और व्यवहार कैसा रहे, गोपालगंज अस्पताल के स्टाफ को मिली ट्रेनिंग—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- सिर्फ 90 सेकेंड में मौके पर थी पुलिस, फर्श पर तड़प रहे थे बुजुर्ग, बचाई जान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- बड़ी इमारत में लग गई आग, मुजफ्फरपुर का अग्निशमन विभाग हाइड्रॉलिक सिस्टम से बचाएगा जान – राष्ट्रवाणी
- टैलेंट का ऐसा इस्तेमाल क्यों? अवनीत कौर के डांस स्टेप्स देख भड़के यूजर्स – राष्ट्रवाणी
- 3 राज्यों में ‘मॉन्सटर तूफान’ का आपातकाल अलर्ट, अगले 48 घंटे सबसे खौफनाक, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- पिता बना हत्यारा, 5 साल के मासूम का गला रेता, सोचने पर मजबूर कर देगी दरभंगा की ये घटना – राष्ट्रवाणी
- निशाने पर था वडोदरा एयरफोर्स स्टेशन, डेड ड्रॉप से आने थे हथियार, आतंकी अरेस्ट, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अचानक फूटा पानी का फव्वारा, सैकड़ों फीट चला गया ऊंचा; दूर से दिखा झरने जैसा नजारा—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

