राष्ट्रवाणी: अचानक फूटा पानी का फव्वारा, सैकड़ों फीट चला गया ऊंचा; दिखा झरने जैसा नजाराअचानक फूटा पानी का फव्वारा, सैकड़ों फीट चला गया ऊंचा; दूर से दिखा झरने जैसा नजाराReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 23:35 ISTधार के ग्राम केली मे नर्मदा माही लिंक परियोजना की पाइप लाइन फूटने से हडकंप मच गया. पाइप लाइन फूटने से पानी का फव्वारा सैकडों फिट ऊंचाई तक चला गया, जो दूर-दूर से दिखाई दे रहा था. पाइप लाइन फूटने से हजारों लीटर गैलन पानी बह गया. बताया जा रहा है कि पाइप लाइन का वेल्डिंग जोड़ निकल गया था, जिससे पानी बह निकला. अभी कुछ दिन पहले ही सीएम मोहन यादव ने इस परियोजना का लोकार्पण किया था. धार में पाइप लाइन फूटने से अचानक फूटा पानी का फव्वारासैकड़ों फीट ऊंचा पानी का फव्वारा, दूर-दूर तक दिखता नजारा और खेतों तक पहुंचने से पहले ही बहता हजारों गैलन पानी. धार के केली गांव में नर्मदा-माही लिंक परियोजना की पाइपलाइन फूटने ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया और वहां का एक अलग ही नजारा देखने को मिला है. खेतों में सिंचाई की उम्मीद लेकर आई एक बड़ी परियोजना की शुरुआत ही जब ऐसे हादसे से हो, तो किसानों की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है. धार जिले के केली गांव में नर्मदा-माही लिंक परियोजना की पाइपलाइन अचानक फट गई. पानी का दबाव इतना तेज था कि फव्वारा सैकड़ों फीट ऊपर तक उठ गया, जिसे काफी दूर से भी देखा जा सका. इस घटना में हजारों गैलन पानी यूं ही बह गया. वेल्डिंग जोड़ खुलने से हुआ हादसा शुरुआती जानकारी के मुताबिक पाइपलाइन का वेल्डिंग जोड़ निकल जाने के कारण यह स्थिति बनी. फिलहाल पाइपलाइन की मरम्मत कर दी गई है, लेकिन इस घटना ने निर्माण और रखरखाव की गुणवत्ता को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. एनवीडीए की चुप्पी और किसानों की उम्मीदें इस पूरे मामले में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (NVDA) के काम करने के तौर तरीकों पर सवाल उठ रहे हैं. आरोप है कि घटना के बाद एनवीडीए के अधिकारी इस विषय पर किसी से भी बात करने को तैयार नहीं हैं, जिससे लोगों और किसानों के बीच नाराजगी और संशय की स्थिति बनी है. Advertisementसीएम मोहन यादव ने 24 अक्तूबर को किया था लोकार्पण आपको बता दें कि 2387 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली नर्मदा-माही लिंक परियोजना का लोकार्पण मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 24 अक्टूबर को किया था. इस परियोजना से धार और झाबुआ जिलों के सैकड़ों गांवों की कृषि भूमि को सिंचाई के लिए पानी मिलना है. लेकिन लोकार्पण के कुछ ही समय बाद हुई इस घटना और कथित लापरवाही ने किसानों तक समय पर पानी पहुंचाने की मंशा पर सवालिया निशान लगा दिया है.About the AuthorSenior Sub Editorगोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर… पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Dhar,Dhar,Madhya PradeshFirst Published :November 28, 2026, 23:35 ISTऔर पढ़ें
Trending
- टैलेंट का ऐसा इस्तेमाल क्यों? अवनीत कौर के डांस स्टेप्स देख भड़के यूजर्स – राष्ट्रवाणी
- 3 राज्यों में ‘मॉन्सटर तूफान’ का आपातकाल अलर्ट, अगले 48 घंटे सबसे खौफनाक, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- पिता बना हत्यारा, 5 साल के मासूम का गला रेता, सोचने पर मजबूर कर देगी दरभंगा की ये घटना – राष्ट्रवाणी
- निशाने पर था वडोदरा एयरफोर्स स्टेशन, डेड ड्रॉप से आने थे हथियार, आतंकी अरेस्ट, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अचानक फूटा पानी का फव्वारा, सैकड़ों फीट चला गया ऊंचा; दूर से दिखा झरने जैसा नजारा—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- शादी की जिद, साथ मरने का बहाना और मौत का खेल… प्रेमी के धोखे ने उजाड़ दिया परिवार – राष्ट्रवाणी
- सही फैसले लेते तो नंबर 4 और कप्तानी के हकदार होते ऋषभ पंत – राष्ट्रवाणी
- ‘सेना के शौर्य पर बनी फिल्मों को मिले सम्मान’, सलमान की ‘मातृभूमि’ के मुरीद हुए विवेक—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी

